Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    समाचार

    देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…

    By Tv36 HindustanNovember 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

    देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। पं. राकेश झा के अनुसार, छोटी-छोटी गलतियों से बचते हुए विधि-विधान से पूजा करना जरूरी है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए और किन बातों से परहेज करना चाहिए।
    देवउठनी एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए?

    1. दशमी तिथि से ही सात्विक भोजन करें
    2. एकादशी व्रत के नियमों का पालन दशमी तिथि से ही शुरू कर देना चाहिए। इस दिन से तामसिक भोजन का त्याग करें। लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा जैसी चीजों से दूरी बनाए रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए।
    3. चावल का सेवन करने से बचें

    एकादशी तिथि पर चावल खाना वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चावल या चावल से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए व्रत रखने वाले और परिवार के अन्य सदस्य भी इस नियम का ध्यान रखें।

    1. तुलसी के पत्ते न तोड़ें

    भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है। हालांकि, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। पूजा के लिए तुलसी दल की आवश्यकता हो, तो एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें।

    1. किसी का अपमान न करें

    एकादशी के दिन असहाय, जरूरतमंद और बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी से विवाद करने, कटु वचन बोलने और मन में नकारात्मक विचार रखने से भी बचना चाहिए।

    1. देर तक सोने से बचें

    देवउठनी एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। व्रत रखने वालों को दिन में सोने से भी परहेज करना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रखते, वे भी इस दिन सुबह उठकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

    1. कुछ विशेष सब्जियों का सेवन न करें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी पर चावल के अलावा मूली, बैंगन और साग का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वहीं, द्वादशी तिथि को व्रत का पारण करने के बाद दिन में सोने से बचने की सलाह दी जाती है।

    देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए?

    1. सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें

    देवउठनी एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित कर व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत का पालन करें।

    1. अष्टदल बनाने और दर्शन करने का महत्व

    देवउठनी एकादशी पर अष्टदल बनाने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टदल के मध्य में भगवान का वास माना जाता है। पं. राकेश झा के मुताबिक, इस दिन कम से कम पांच घरों में बने अष्टदल के दर्शन करना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, द्वादशी की सुबह कौआ बोलने से पहले अष्टदल को मिटा देना चाहिए।

    1. सात प्रकार के अनाज से करें पूजा की तैयारी

    देवउठनी एकादशी का संबंध कृषि और गृहस्थ जीवन से भी माना जाता है। इस दिन पूजा में अष्टदल के साथ सात प्रकार के अनाज रखे जाते हैं। चावल को पीसकर पानी में घोलने के बाद उससे अष्टदल और खेती-किसानी से जुड़ी गृहस्थी की वस्तुएं बनाई जाती हैं। इन्हें पूजा घर से तुलसी के पौधे तक ले जाने की परंपरा भी है। इसे तुलसी विवाह की तैयारियों से जोड़कर देखा जाता है।

    1. भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाएं

    देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को विधि-विधान से जगाने की परंपरा है। इसके बाद उन्हें रथ पर विराजमान कर भ्रमण कराने का विधान बताया गया है। यदि रथ की व्यवस्था संभव न हो, तो भगवान को आसन पर विराजमान कर चार लोग आसन को उठाकर प्रतीकात्मक रूप से भ्रमण करा सकते हैं।

    1. तुलसी माता की पूजा करें

    इस दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। सुबह तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई करें। सुबह और शाम दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाकर सुहाग की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इस दिन तुलसी विवाह की तैयारियां भी की जाती हैं।

    द्वादशी तिथि पर ऐसे करें व्रत का पारण

    देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करना चाहिए। धार्मिक परंपरा के अनुसार, आंवला और तुलसी दल ग्रहण करके पारण किया जाता है। हालांकि, पारण का समय और विधि पंचांग के अनुसार तय करना चाहिए।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    Next Article चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

    November 19, 2026

    औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
    • औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?