नई दिल्ली:- फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा के बैनर तले बनी रामायण ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे जैसे सितारों से सजी यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
इस क्षेत्र में 29 मिलियन डॉलर से ज्यादा का आंकड़ा छूकर फिल्म ने यह दिखा दिया है कि भारतीय कहानियां अब केवल घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी बड़े पैमाने पर देखी और पसंद की जा रही हैं।
नॉर्थ अमेरिका के थियेटर्स में भी दबदबा
नॉर्थ अमेरिका में 29 मिलियन डॉलर से ज्यादा के कलेक्श करना अपने आप में एक बड़ा पड़ाव है। फिल्म रामायण ने इस क्षेत्र में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल करके दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों का ध्यान खींचा है।
आम दर्शक के नजरिए से देखें तो किसी भारतीय फिल्म का इतने बड़े विदेशी बाजार में टॉप पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि फिल्म की परजेंटेशन और कहानी में ऐसी ताकत है जो भाषा और सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ती है।
तीसरे वीकेंड में कैसे बदली कलेक्शन की रफ्तार
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ने 18वें दिन 16275 शोज के जरिए फिल्म ने 36.60 करोड़ रुपये कमाए। इसमें सबसे बड़ा सहारा हिंदी भाषी दर्शकों का रहा, जहां से 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। अन्य भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा साथ मिला, जिनमें कन्नड़ से 2.50 करोड़, तमिल के 628 शोज से 2.40 करोड़ लाख और तेलुगु के 455 शोज से 1.05 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस तरह भारत में कुल नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1126.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
1700 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है फिल्म
विदेशों में भी फिल्म रामायण को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ओवरसीज से 567 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है। भारत और विदेश के आंकड़ों को मिला लें तो दुनिया भर में टोटल कलेक्शन 11693.50 करोड़ रुपये बैठता है।
अब इसे 1700 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 650 करोड़ रुपये की जरूरत है, जिसके सोमवार के कलेक्शन के साथ पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
