जम्मू,1 दिसंबर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने केंद्र को परिसीमन रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपे जाने की वकालत करते हुए विधानसभा चुनाव जल्द से जल्द कराने तथा क्षेत्र में शांति और विकास के लिए राज्य का दर्जा बहाल किये जाने की मांग की।
श्री आजाद ने पुंछ जिले की सीमा से लगे एक जनसभा से इतर संवाददाताओं से कहा कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए और फरवरी 2022 के अंत तक केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मई-जून के महीनों में विधानसभा के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए ताकि परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव कराए जाएं। लेकिन प्रत्येक की यही मंशा है कि जम्मू कश्मीर को शीघ्र ही राज्य का दर्जा बहाल किया जाये और जल्द ही यहां चुनाव कराये जायें। ।
इससे पहले दिन में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री आजाद ने पुंछ एवं राजौरी के लोगों की सराहना की तथा कहा कि ये दोनों जिले सीमा के करीब स्थित हैं और आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश करते हैं।