Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    समाचार

    आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…

    By Tv36 HindustanNovember 29, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नवंबर का आखिरी सप्ताह और दिसंबर की शुरुआत कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। इस सप्ताह कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों में सावधानी बरतनी होगी।

    ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य प्रियंका नारायणशंकर व्यास से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

    इस सप्ताह की ग्रह स्थिति में होंगे ये बदलाव
    इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल सिंह राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। 2 दिसंबर को शाम 5:48 बजे बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु सिंह राशि में और वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में संचरण करेंगे।

    5 दिसंबर को दोपहर 2:01 बजे राहु मकर और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान चंद्रमा कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशियों से गुजरेगा।

    ग्रहों के बदलाव का देश-दुनिया और बाजार पर असर
    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिमी देशों में युद्ध जैसे हालात बनने और कुछ मुस्लिम राष्ट्रों में आंतरिक अशांति की आशंका जताई गई है। प्राकृतिक प्रकोप, विस्फोट और अग्निकांड से नुकसान की संभावना भी व्यक्त की गई है।

    उत्तर भारत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में शीतलहर तथा धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। 2 दिसंबर को बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश के प्रभाव से घी, सरसों, तेल और तिल के भाव में मंदी का अनुमान है। वहीं सोने-चांदी के भाव में सामान्य तेजी और रूई के कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

    इस सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्योहार
    1 दिसंबर, मंगलवार: काल भैरवाष्टमी

    2 दिसंबर, बुधवार: उत्पन्ना एकादशी व्रत

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर और प्रगति के रास्ते खोल सकता है। मेहनत और लगन से आप अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और समस्याओं का समाधान अपनी सूझबूझ से निकालेंगे।

    किसी नए अनुबंध से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, जिस व्यक्ति पर आप सबसे अधिक भरोसा करते हैं, वही नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
    वृषभ राशि
    वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। उधार के लेनदेन से बचें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आयात-निर्यात से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।

    कामकाजी महिलाओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के काम में संदेह और गलतफहमी के कारण परेशानी बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों को नई नौकरी या नया कारोबार शुरू करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और पुराने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश सफल हो सकती है।

    संपत्ति से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसे स्वीकार कर माफी मांगना बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी सुखद योजना पर चर्चा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।

    कर्क राशि
    कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी विवाद के कारण मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

    परिवार में ऐसे लोगों की सलाह से बचें, जिन पर आपको भरोसा नहीं है। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेहनत और भाग्य का अच्छा साथ लेकर आ सकता है। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने के योग हैं और अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। व्यापारिक यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

    हालांकि, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। भाइयों के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर बातचीत हो सकती है। विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। भावनात्मक रिश्तों में मजबूती आने से मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि
    कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत खुशखबरी के साथ हो सकती है। परिवार की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। आयात-निर्यात के बड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

    हालांकि, सप्ताह के अंत में करीबी विरोधी नई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है।
    तुला राशि
    तुला राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं इस सप्ताह बढ़ी रहेंगी। आप भविष्य की योजनाएं बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और यात्राएं भी लाभकारी हो सकती हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें।

    किसी रोगी के इलाज या उससे जुड़े कामों में धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार को समय देने से रिश्तों में खुशियां बढ़ेंगी। दूसरों की उचित सलाह को नजरअंदाज न करें।
    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह बढ़ते खर्चों की चिंता हो सकती है। इसके बावजूद आप अपने कामकाज में सक्रिय बने रहेंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थ व्यक्ति की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी और नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

    भूमि, भवन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में खर्च हो सकता है। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए किसी व्यक्ति का सहयोग या बैंक से ऋण लेने की जरूरत पड़ सकती है।

    धनु राशि
    धनु राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। पैतृक संपत्ति बेचकर अपना हिस्सा प्राप्त करने की योजना बन सकती है।

    करीबी परिजनों के साथ दूर की यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। जोखिम वाले कामों में रुचि बढ़ सकती है, लेकिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी व्यक्ति से मिलने वाला वित्तीय सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    मकर राशि
    मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों और नए अवसरों से भरा रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पेशेवर लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्राएं बढ़ सकती हैं और किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

    अपने व्यवहार और मेहनत से कार्यक्षेत्र का विस्तार कर पाएंगे। हालांकि, पुरानी बातों को बार-बार याद करने से निजी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आप अपने काम को लेकर आशावादी रहेंगे, हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

    घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में अधिक धन खर्च हो सकता है। नए लोगों से संबंध बनाने और सामाजिक दायरा बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातक इस सप्ताह मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने पद और आमदनी से संतुष्टि मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त धन प्राप्त होने के योग हैं।

    जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कार्यस्थल की कोई समस्या भी सुलझ सकती है। हालांकि, अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकार्यस्थल पर प्रशिक्षण के माध्यम से वेदांता पावर ने मानवाधिकारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा…
    Next Article गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    • आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?