Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस के हिम्मत कार्यक्रम में बालिकाएं मनोयोग के साथ ले रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग विषम परिस्थिति से निपटने प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक व मानसिक तौर पर बनाया जा रहा सशक्त
    खेल

    पुलिस के हिम्मत कार्यक्रम में बालिकाएं मनोयोग के साथ ले रही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग विषम परिस्थिति से निपटने प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक व मानसिक तौर पर बनाया जा रहा सशक्त

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरजपुर : रामानुज नगर में जिले की पुलिस अपनी प्रतिबद्धताओं और उत्तरदायित्वों के प्रति हर पल सजग है और महत्वकांक्षी पहल करते हुए महिला सशक्तिकरण व महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश व मार्गदर्शन में नियमित रूप से ’’हिम्मत कार्यक्रम’’ चलाया जा रहा है। बीते दिन आईटीबीपी की विशेष टीम ने रामानुजनगर थाना में चल रहे प्रशिक्षण में ग्राम पिउरी, भुवनेश्वरपुर, मदनपुर, मदनेश्वरपुर, डगमला व पतरापाली के 70 महिला-बालिकाएं जो सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही है उन्हें संकट के दौरान मानसिक संतुलन बरकरार रखते हुए प्रतिद्धंदी का सामना करने के उपाय के साथ ही उन्दा किस्म के सेल्फ डिफेंस के तरीके से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण दिया।

    हिम्मत कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं को विषम परिस्थिति से निपटने उन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर सशक्त बनाया जा रहा है। ताकि वे अपनी सुरक्षा करने के साथ ही जरूरत पडऩे पर दूसरों की मदद भी कर सके। इस प्रशिक्षण के बाद से महिला-बालिकाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रशिक्षण ले रहे बालिकाओं को पुलिस अधिकारियों के द्वारा महिलाओं से जुड़े कानून व वर्तमान परिदृश्य अनुरूप आवश्यक जानकारियां भी दी जा रही है साथ ही यहां चल रहे प्रशिक्षण पर एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी भी नजर बनाए हुए है।

    जिले की पुलिस के इस अभियान में महिला-बालिकाएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महत्ता को समझते हुए अब खुद पुलिस के हिम्मत कार्यक्रम से जुड़ रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एसआई सुनीता भारद्धाज, कमाण्डो चंदन टोप्पो, मार्शल आर्ट कोच अम्मेलाल सक्रिय रहे।

    टीवी 36 हिंदुस्तान रामानुज नगर की रिपोर्टर शिव नारायण सिंह

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकबाड़ चोरो पर की गई कार्यवाही कबाड़ सहित चोर गिरफ्तार
    Next Article जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस शासन की योजनाओं के साथ-साथ कोविड टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं की दी गई जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?