Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चोरी की रिपोर्ट के चार घंटे के भीतर आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से शत प्रतिशत सामान बरामद
    अपराध

    चोरी की रिपोर्ट के चार घंटे के भीतर आरोपीगण गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से शत प्रतिशत सामान बरामद

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा, 10 दिसंबर। चोरी की रिपोर्ट के चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से शत प्रतिशत सामान बरामद किया।
    प्रार्थी दीपक शर्मा पिता स्व ऋषिराम शर्मा उम्र 26 वर्ष सा. शारदा विहार एम 31/2 चौकी मानिकपुर द्वारा थाना कोतवाली कोरबा का चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 06.12.2021 को रात्रि 08. बजे वर्कशॉप बंद कर अपने निवास शारदा विहार चला गया था, वैवाहिक कार्यक्रम की वजह से शहर से बाहर होने के कारण आज दिनांक 10.12.2021 को सुबह जाकर वर्कशॉप खोला तो देखा कि वर्कशॉप के बाहर चैन से बंधा हुआ वजन तौलने का मशीन (आईवा कंपनी का) जिसका सिरियल नंबर 0902315 मॉडल नंबर 19पीएस600 कीमती 23 हजार रुपया, लोहे का एक बड़ा फ्रेम लगभग 600 किलो वजन का कीमती 45 हजार 500 रुपये का जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है एवं वर्कशाप के सामने शटर में लगा हुआ ताला को तोड़ने का प्रयास किया गया है।
    प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मानिकपुर में अपराध क्रमांक 1146/2021 धारा 379 भादवि कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा को हालात से अवगत कराने पर तत्काल घटना में शामिल आरोपियों की पता तलाश हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गए जिसके आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई।


    दौरान विवेचना के मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों संजय वैष्णव एवं परमेश्वर सारथी नामक व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर दोनों से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपियान संजय वैष्णव पिता दानेश्वर वैष्णव उम्र 26 वर्ष सा० एमपी नगर ईडब्ल्यूएस-18 शिव मंदिर के सामने चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा तथा परमेश्वर सारथी पिता मोहन सारथी उम्र 28 साल सा. चिमनीभटठा शिव मंदिर के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जे से प्रार्थी के वर्कशॉप से चोरी आईवा कंपनी का तौल मशीन जिसका सिरियल नंबर 0902315, मॉडल नंबर 19पीएस600 है, कीमती 23 हजार रुपया तथा लोहे का एक बड़ा फ्रेम जिसका वजन लगभग 600 किलोग्राम है, कीमती 45 हजार 500 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 379, 34 भादवि का सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेंद्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा प्रभारी पु0के0 मानिकपुर के नेतृत्व में प्र0 आर0 संतोष सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, जयप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post Views: 0

    100% of the goods arrested accused. from possession of the the accused recovered theft report Within four hours of the
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article साहब ने दागे सवाल, थानेदार हुए बेहाल! दी चेतावनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…

    February 14, 2026

    बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…

    February 14, 2026

    सीएम साय ने किया मैनपाट महोत्सव का उद्घाटन, 109 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन…

    February 14, 2026

    विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई क्रा…

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?