
आरंग :- भाजपा आरंग मंडल परिवार द्वारा गुरुवार को आरंग नगर के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किसानो की मांग पर किया । निगरानी समिति के सदस्य ध्रुव कुमार मिर्धा एवं राकेश सोनकर के नेतृत्व मे आज धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ किसानों से बात कर उनकी समस्या सुनी गयी साथ ही प्रबंधक से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया गया ।
सोसाइटी मे प्रमुख रुप से गुणवत्ताहीन बारदाना होने की बात प्रमुख रुप से सामने आयी, जिसके लिए अध्यक्ष ब्लाक संघ, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्या., आरंग लल्ला साहनी को व्यवस्थापक की अनुपस्थिति मे ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन मे गुणवत्ता युक्त बारदाना उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से रखा गया है ।
इस अवसर पर प्रमुख से वरिष्ठ नेता के के भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, मंडल मंत्री नरेंद्र लोधी, दिलीप जलक्षत्री,भाजयुमो महामंत्री सुशील जलक्षत्री, संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष चंद्राकर, महामंत्री खिलावन साहू, पार्षद शंकर जलक्षत्री,विक्की साहू, सतीश सोनकर, मनोज तम्बोली, मानू जलक्षत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
नमनश्री वर्मा आरंग