Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट…
    समाचार

    बारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट…

    By Tv36 HindustanJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण कई राज्यों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश का अलर्ट
    हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 28 से 31 जुलाई के बीच जोरदार बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
    पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
    कोलकाता के पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
    जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    दिल्ली-एनसीआर में 27 जुलाई को आसमान बादलों से ढका रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में आकाशीय गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

    झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी
    बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का असर झारखंड पर भी दिखाई देगा। इतना ही नही बल्कि रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 27 जुलाई को आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि 28 जुलाई को भी रांची समेत आसपास के कई जिलों में बादलों की गरज और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

    राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून
    राजस्थान में 27 जुलाई को मौसम में नमी बने रहने की संभावना है, लेकिन दक्षिण और पश्चिमी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जबकि 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूरे राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
    बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट
    एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर जिलों के लिए खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन सभी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि पटना, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय समेत दक्षिणी जिलों में फिलहाल कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    Views: 325
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, नौकरी-कारोबार में मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक राशिफल…
    Next Article परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, इस संस्थापक की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव…

    November 24, 2026

    प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरे का अलर्ट; अगले दिनों में गिरेगा पारा…

    November 24, 2026

    हनुमान जी के 5 मुखों का क्या है गूढ़ रहस्य जानें श्रीराम-लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराने की अद्भुत गाथा…

    November 24, 2026

    Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा…

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव…
    • प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरे का अलर्ट; अगले दिनों में गिरेगा पारा…
    • हनुमान जी के 5 मुखों का क्या है गूढ़ रहस्य जानें श्रीराम-लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराने की अद्भुत गाथा…
    • Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा…
    • शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी यहां से मांगी बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट, मौत की सजा के बीच बढ़ी हलचल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?