Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » झांसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चारों ओर विकास हो रहा है
    झांसी

    झांसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चारों ओर विकास हो रहा है

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सतेंद्र कुमार
    झांसी, 19 दिसंबर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को झांसी पहुंचे, यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में सभा कर वे जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र की 52 सीटों पर जाकर मोदी और योगी के कार्यों काे जनता के बीच रखेगी।
    भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने आए देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक और जहां बुंदेली भाषा का प्रयोग कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर यह कहकर लोगों में जोश भरने से नहीं चूके कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी भी हालत में भारत का मस्तक झुकने नहीं देगी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पुण्यतिथि पर महाराजा छत्रसाल, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह आदि को याद करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई को नमन किया।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चारों ओर विकास हो रहा है। योग के 24 आसनों की तरह उत्तर प्रदेश में विकास 83 आसन कर चुका है। बुंदेलखंड में बनाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए अब तक 1854 करोड़ का निवेश किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया और साथ ही पत्रकारों से अपील भी की कि वे नोट कर लें कि इस बुंदेलखंड की धरती पर एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल रहेंगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज 2 शब्दों के योगी के नाम से ही बड़े बड़े अपराधी और माफियाओं के कलेजे कांप जाते हैं। उनके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जिस उत्तर प्रदेश में शाम होते ही कट्टे लहराया करते थे, आज वहां कानून का राज लहरा रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का यह चरित्र रहा है कि वह कभी किसी भी देश पर न तो आक्रमण करता है और न ही किसी देश की जमीन पर कब्जा करता है, लेकिन यदि कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर देखता है तो उसे भारत न तो कभी छोड़ता है और न ही कभी छोड़ेगा। आतंकवाद और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए देश के रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने पुलवामा में जो नापाक हरकत की थी, उसका मुंहतोड़ जवाब हमने दिया है। हमने पाकिस्तान में घुसकर उसी की धरती पर उसी के आतंकवादियों को खत्म किया है। सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा हमने दूसरी बार एयर स्ट्राइक भी की है। हमने यह साबित कर दिया है कि जो भारत की ओर नजर उठाकर देखेगा, उसे हम किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे। चीन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी देश है, जो भारत की ओर आंख उठाकर देख रहा है, लेकिन देश के रक्षा मंत्री होने के नाते हम आश्वस्त करते हैं कि किसी भी हालत में देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा, बी एल वर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, सांसद अनुराग शर्मा, जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा तथा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

    Views: 0
    #diesel #petrol all around in Uttar Pradesh america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Defense Minister Rajnath Singh Development is happening found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh said under the leadership who reached Jhansi Yogi Adityanath. Covid
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Next Article सलमान ने राखी सावंत के पति को लगाई फटकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर घर में इस दिशा और कमरे में करवाएं ये रंग सुख-समृद्धि के लिए जानें शुभ कलर…

    November 3, 2026

    भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को सता रही मां बनने की चाहत इस उम्र में फैमिली प्लानिंग पर कही बड़ी बात…

    November 3, 2026

    धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं जानें सामग्री, बनाने का तरीका और धार्मिक महत्व…

    November 3, 2026

    आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल, 120 KM की रफ्तार से चली हवाएं, 30 उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर घर में इस दिशा और कमरे में करवाएं ये रंग सुख-समृद्धि के लिए जानें शुभ कलर…
    • भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को सता रही मां बनने की चाहत इस उम्र में फैमिली प्लानिंग पर कही बड़ी बात…
    • धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं जानें सामग्री, बनाने का तरीका और धार्मिक महत्व…
    • आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल, 120 KM की रफ्तार से चली हवाएं, 30 उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?