Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल, 120 KM की रफ्तार से चली हवाएं, 30 उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट…
    समाचार

    आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल, 120 KM की रफ्तार से चली हवाएं, 30 उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट…

    By Tv36 HindustanNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। सोमवार देर रात करीब एक बजे तूफान ने ओंगोल के पास लैंडफॉल किया, जिसकी प्रक्रिया मंगलवार सुबह तक जारी रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

    तूफान के कारण विजयवाड़ा में कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई एयरपोर्ट से भी 11 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। स्थिति से निपटने के लिए पांच राज्यों में एनडीआरएफ की 37 टीमें तैनात की गई हैं।
    पांच जिलों में बाढ़ का खतरा, निचले इलाकों के लिए अलर्ट

    IMD ने अगले 12 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में तूफानी लहरों के कारण बाढ़ का खतरा जताया है।
    ओडिशा सरकार ने एहतियातन गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों से करीब 1.6 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पुरी जिले में भी चक्रवात का असर दिखने लगा है। सोमवार सुबह से यहां भारी बारिश हो रही है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

    रायगड़ा जिले में प्रशासन ने सभी 11 फायर स्टेशनों की टीमों को अलर्ट पर रखा है। एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और ओडिशा फायर सर्विस के 300 से अधिक बचाव दलों को तैनात किया गया है।

    आठ राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर, कई जगह बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘मुरासु’ का असर छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों में देखने को मिल सकता है।

    ओडिशा: 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट।

    मध्य प्रदेश: 5 नवंबर तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना।

    आंध्र प्रदेश: तटीय और निचले इलाकों में भारी बारिश तथा बाढ़ का खतरा।

    छत्तीसगढ़: चक्रवात के प्रभाव से बारिश होने का अनुमान।

    क्या है ‘मुरासु’ नाम का अर्थ?

    चक्रवात ‘मुरासु’ का नाम भारत ने दिया है। तमिल भाषा में ‘मुरासु’ का अर्थ ‘युद्ध का नगाड़ा’ होता है। बंगाल की खाड़ी में 1 नवंबर को इसने चक्रवाती तूफान का रूप लिया था। इसके बाद 24 घंटे के भीतर यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया।

    एक हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में दूसरा चक्रवात
    बंगाल की खाड़ी में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले चक्रवात ‘अर्नब’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई थी।

    उस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं और भारी बारिश हुई थी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इस चक्रवात के कारण छह लोगों की मौत हुई थी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना…
    Next Article धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं जानें सामग्री, बनाने का तरीका और धार्मिक महत्व…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…

    November 4, 2026

    10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…

    November 4, 2026

    महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…

    November 4, 2026

    दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…
    • 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…
    • महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…
    • दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…
    • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?