Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरदार पटेल होते तो गोवा को मुक्ति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता: PM नरेन्द्र मोदी
    राष्ट्रीय

    सरदार पटेल होते तो गोवा को मुक्ति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता: PM नरेन्द्र मोदी

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पणजी, 19 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि यदि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल कुछ और समय जीवित रहते तो गोवा को अपनी मुक्ति के लिए इतना इंतजार नहीं करना पड़ता।

    श्री मोदी ने रविवार को यहां गाेवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के बाद एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा ने अपने इतिहास में न जाने कितनी उठा पटक और सियासी तूफान देखे लेकिन वह अपनी भारतीयता को नहीं भूला और न हो भारत गोवा को भूला।

    गोवा को प्रकृति की अनुपम देन करार देते हुए उन्होंने कहा,“ गोवा की धरती को, गोवा की हवा को, गोवा के समंदर को, प्रकृति का अद्भुत वरदान मिला हुआ है और आज सभी का, गोवा के लोगों का ये जोश, गोवा की हवाओं में मुक्ति के गौरव को और बढ़ा रहा है।”

    भारत के हिस्से के रूप में गोवा के गहरे जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “ गोवा एक ऐसे समय में पुर्तगाल के अधीन गया था जब देश के दूसरे बड़े भू-भाग में मुगलों की सल्तनत थी। उसके बाद कितने ही सियासी तूफान इस देश ने देखे, सत्ताओं की कितनी उठक पटक हुई। लेकिन समय और सत्ताओं की उठापटक के बीच सदियों की दूरियों के बाद भी न गोवा अपनी भारतीयता को भूला, न भारत अपने गोवा को भूला। ये एक ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ और सशक्त ही हुआ है।”

    पुर्तगाल से आजादी के लिए गोवा के लोगों की ललक और तड़प का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “ गोवा के लोगों ने मुक्ति और स्वराज के लिए आंदोलनों को थमने नहीं दिया। उन्होंने भारत के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक आज़ादी की लौ को जलाकर रखा।”

    उन्होंने कहा, “आज मैं इस अवसर पर ये भी कहूंगा कि अगर सरदार पटेल साहब, कुछ वर्ष और जीवित रहते, तो गोवा को अपनी मुक्ति के लिए इतना इंतजार नहीं करना पड़ता।”

    श्री मोदी ने कहा कि गोवा के दिल में भारत से जुड़ाव की ललक इसलिए थी, “ क्योंकि, भारत सिर्फ एक राजनीतिक सत्ता भर नहीं है। भारत मानवता के हितों की रक्षा करने वाला एक विचार है, एक परिवार है। भारत एक ऐसा भाव है जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर होता है, सर्वोपरि होता है। जहां एक ही मंत्र होता है- राष्ट्र प्रथम। जहां एक ही संकल्प होता है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत।”

    गोवा की मुक्ति के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह तड़प गोवा के साथ साथ भारत में भी उतनी ही थी। उन्होंने कहा , “ गोवा मुक्ति विमोचन समिति के सत्याग्रह में 31 सत्याग्रहियों को अपने प्राण गँवाने पड़े थे। आप सोचिए, इन बलिदानियों के बारे में, पंजाब के वीर करनैल सिंह बेनीपाल जैसे वीरों के बारे में इनके भीतर एक छटपटाहट थी क्योंकि उस समय देश का एक हिस्सा तब भी पराधीन था, कुछ देशवासियों को तब भी आज़ादी नहीं मिली थी।”

    गोवा की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस राज्य की पहचान रही है और मौजूदा सरकार इस पहचान को और सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि अब गोवा अनेक मामलों में अव्वल है। इसके लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न केवल गोवा को विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचाया, बल्कि गोवा की क्षमता का भी विस्तार किया। उन्होंने कहा,“गोवा के लोग कितने ईमानदार होते हैं, कितने प्रतिभावान और मेहनती होते हैं, देश गोवा के चरित्र को मनोहर जी के भीतर देखता था। आखिरी सांस तक कोई कैसे अपने राज्य, अपने लोगों के लिए लगा रह सकता है, उनके जीवन में हमने ये साक्षात देखा था।”

    अपनी इटली और वैटिकन सिटी की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाक़ात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,“ भारत के प्रति उनका भाव भी वैसा ही अभिभूत करने वाला था। मैंने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया । मेरे निमंत्रण के बाद पोप फ्रांसिस ने कहा था आपने मुझे यह बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ये भारत की विविधता, हमारी ब्राइब्रेंट डेमोक्रेसी के प्रति उनका स्नेह है।”

    इससे पहले श्री मोदी ने आज़ाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को नमन के बाद वह मीरामर में सेल परेड और फ़्लाइ पास्ट के भी साक्षी बने। उन्होंने ऑपरेशन विजय के वीरों और भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।

    Post Views: 0

    #diesel #petrol america Assam been there Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Goa had Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district liberation lockdown Lockdowninchhattisgarh not have had Omicron patients PM Narendra modi PM Narendra Modi Covid Police Raigarh Sardar Patel wait long would
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू : रघुवर दास
    Next Article छत्तीसगढ़ : चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष विष्णुदेव साय की बड़ी कार्यवाही…इन कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया हृदय से स्वागत…

    September 19, 2026

    जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…

    September 19, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया हृदय से स्वागत…
    • जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…
    • बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…
    • नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…
    • “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?