ग्वालियर, 21 दिसंबर। बिना परमिशन के विश्वविद्यायल परिसर में तंबू लगाकर कार्यक्रम करने के मामले में NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि जीवाजी विश्वविद्यायल में धारा 144 लागू हैं।
जानकारी के अनुसार 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि NSUI ने जीवाजी विश्वविद्यायल के प्रशासनिक भवन के सामने तंबू लगाकर कार्यक्रम किया था।
वहीं इस कार्यक्रम को लेकर आदेश भी नहीं लिया गया था। अब पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभावना जताई जा रही है कि अब जल्द ही NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो सकती है।