Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : इन जिलों में कड़ाके की सर्दी अभी और बढ़ेगी ठंड इस जिले का पारा 3.3 डिग्री तक पहुंचा … देखें आपके शहर का हाल…
    गैजेट

    छत्तीसगढ़ : इन जिलों में कड़ाके की सर्दी अभी और बढ़ेगी ठंड इस जिले का पारा 3.3 डिग्री तक पहुंचा … देखें आपके शहर का हाल…

    By Tv 36 HindustanDecember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह चपेट में लिया है और शीतलहर चल रही है। सरगुजा का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

    राजधानी रायपुर के आउटर यानी लाभांडी में पारा 5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि लालपुर समेत घने शहरी इलाके में भी तापमान 9 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

    प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया में रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। जशपुर के डूमरबहार क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में पारा 5 डिग्री के आसपास है। मैदानी इलाके वाले दुर्ग और रायपुर के लाभांडी में भी पारा 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।

    मौसम विभाग ने इन सभी जगहों पर शीतलहर की घोषणा कर दी है। राजनांदगांव व बिलासपुर में भी शीतलहर चल रही है। केवल बस्तर में ठंड अभी प्रदेश में सबसे कम है और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। अन्य शहरों की तुलना में यहां ठंड काफी कम है। कांकेर और धमतरी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है।

    रायपुर का पारा 10 डिग्री से नीचे

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कई जगह पर बहुत अधिक गिरावट आई है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 24 घंटे में 4.8 डिग्री तक गिरा है। दुर्ग में पारा 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो कल की तुलना में 5.4 डिग्री कम है। यहां ठंड का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 30 सालों के आंकड़ों के आधार पर यहां का औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री है।

    सोमवार का तापमान नार्मल से 7.9 डिग्री कम है। राजनांदगांव में भी शीतलहर की स्थिति है। यहां पारा सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। तापमान में पिछले 24 घंटे में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है। रायपुर के लाभांडी में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। रविवार को 12.5 डिग्री था जो आज 5 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां भी 24 घंटे में साढ़े सात डिग्री की गिरावट आई है।

    पिछले साल की तुलना में इस साल ठंड ज्यादा

    सोमवार को प्रदेशभर में पड़ी ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है। 2019 की तुलना में भी अच्छी ठंड है, क्योंकि उस साल पारा 9.6 डिग्री तक ही गिरा था।

    बिलासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को 7.8 रिकार्ड किया गया था। इस साल अभी ही 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में 21 दिसंबर 2020 को पारा 7.8 तक गिरा था। यह महीने का सबसे कम तापमान था। इस साल पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया है।

    इसी तरह अंबिकापुर, दुर्ग, राजनादगांव सहित अन्य कई जगहों में इस साल 20 दिसंबर को रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान पिछले साल के दिसंबर के सबसे कम न्यूनतम तापमान से कम है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खबर: लोकसभा में फिर उठा बस्तर की हवाई सेवा का विस्तार व नाइट लेंडिंग का मामला….
    Next Article छत्तीसगढ़ : झूमा-झटकी और फर्जी वोटर्स की शिकायतों के बीच वोटिंग 60% यहाँ हुईं सबसे कम मतदान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?