
बेटे की बर्थ-डे पार्टी में मां की मौत, हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली मचा हड़कंपयूपी पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदेश में हर्षफायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिसके चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ी रही हैं। इसी तरह का एक और मामला यूपी के लखीमपुर खीरी से सामने आया है। यहां बच्चे की बर्थ-डे पार्टी में रिश्तेदार ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की और गोली बच्चे की मां को जा लगी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर रिश्तेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।