
नई दिल्ली: -देश में वीआईपी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब देश के अति महत्वपूर्ण हस्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा में पहली बार सीआरपीएफ की महिला कमांडो को तैनात किया जाएगा.इसके लिए अभी 32 महिला कमांडो को VIP सुरक्षा की ख़ास ट्रेनिंग दी गई है. जानकारी के मुताबिक 5 राज्यों के चुनाव के समय CRPF की महिला कमांडो को वीआईपी नेताओं की सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है.सूत्रों के मुताबिक वीआईपी के हाउस प्रोटेक्शन टीम में महिला कमांडो की तैनात होगी. इन महिला कंमाडोज की तैनाती Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा पाए गए वीआईपी के साथ होगी. जनवरी के पहले हफ्ते में महिला कमांडोज की तैनाती की जाएगी.