Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोल्ड चैन हैंडलरों का प्रशिक्षण संपन्न ई -विन ऐप के नए संस्करण की दी गई जानकारी जिले में 22 कोल्ड चेन पॉइंट बने अब वैक्सीन का रख-रखाव पहले से होगा बेहतर
    कोरोना समाचार

    कोल्ड चैन हैंडलरों का प्रशिक्षण संपन्न ई -विन ऐप के नए संस्करण की दी गई जानकारी जिले में 22 कोल्ड चेन पॉइंट बने अब वैक्सीन का रख-रखाव पहले से होगा बेहतर

    By Tv 36 HindustanDecember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : जिले में टीका को सुरक्षित रखने 22 कोल्ड चैन पॉइंट (वैक्सीन रख-रखाव स्थल) के हैंडलर को ई -विन एप के एडवांस वर्जन की जानकारी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम की रायपुर संभाग प्रोजेक्ट ऑफिसर निशा सिंह राजपूत एवं स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर (आईटी) सौम्य रंजन ने दिया। जिले में ई विन स्टोर्स एप्लीकेशन के माध्यम से ही कार्य किया जाता था।

    इस नए एप्लीकेशन में पूर्व से चले आ रहे बच्चों के टीकाकरण के अलावा अब कोविड टीकों का संधारण भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस एप्लीकेशन की सबसे अच्छी बात यह है कि जिले भर में टीकों के स्टाक,उसके वितरण , रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण की ऑनलाइन मॉनीटिरिंग की जा सकती है। ऐप के माध्यम से एक क्लिक के जरिये वैक्सीन से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

    आयोजित प्रशिक्षण में हैंडलर्स को इसके नया वर्जन को चलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। ऑनलाइन मॉनिटरिंग के संबंध में श्री सौम्य रंजन ने बताया कि ई विन एडवांस एडिशन मोबाइल एप्लीकेशन से सभी कोल्ड चैन में उपलब्ध वैक्सीन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षित भंडारण के लिए नियत तापमान की जरूरत होती है जिसकी कमी या वृद्धि से वैक्सीन के खराब होने का खतरा बना रहता है, लेकिन कोल्ड चैन में नियत तापमान मानक के अनुरूप ना होने पर अलार्म बजने लगता है

    इसकी सूचना ऐप के जरिए कोल्ड चेन प्रबंधक से लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी एवं यूएनडीपी के राज्य एवं जिला अधिकारी को भी प्राप्त होती है। ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से वैक्सीन के तापमान, स्टॉक, वेस्टेज आदि पर हर समय निगरानी की जा रही है । वर्तमान समय में कोविड- 19 एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी प्रकार की वैक्सीन की बर्बादी को रोका जाना जरूरी है। इसके लिए सभी को नई तकनीक से अपडेट होना होगा ।

    वैक्सीन का तापमान नियंत्रित रखने से वैक्सीन के अनुपयोगी होने से बचाया जा सकेगा। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केके टैंभूरने, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ नवदीप कुमार बांधे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी, सुकन्या सिंह ,सुलेमान एक्का, कोल्ड चैन टेक्नीशियन एवं सभी कोल्ड चैन हैंडलर उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुष्ठ मरीजों को दी गई स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी विशेष चप्पलों का हुआ वितरण इसके रोकथाम एवं पहचान हेतु स्टाफ को भी दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article रक्षक बना भक्षक जिले में एक बार फिर खाकी पर लगा दाग लव जिहाद और रेप पीड़िता के साथ कांस्टेबल ने बंदूक की नोक पर रेप करने के बाद दी उसे धमकी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और इतने करोड़ जुर्माने का प्रावधान…

    July 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…

    July 28, 2026

    राष्ट्रपति के साथ नजर आने वाली ये महिला अफसर कौन जानिए मेजर नव्या शेखावत की कहानी…

    July 28, 2026

    आज खुलेगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन, मोहन कैबिनेट बैठक, 50 से अधिक इन जिलों में बारिश का अलर्ट…

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और इतने करोड़ जुर्माने का प्रावधान…
    • मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई…
    • राष्ट्रपति के साथ नजर आने वाली ये महिला अफसर कौन जानिए मेजर नव्या शेखावत की कहानी…
    • आज खुलेगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन, मोहन कैबिनेट बैठक, 50 से अधिक इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 यहां की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत को दिलाया पांचवां पदक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?