
सरगुजा :- सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनमेरा निवासी दुर्योधन के बिना नंबर महेंद्रा ट्रैक्टर में धान लोड कर केरजु सुसायटी गया था। धान अनलोड कर वापस लौट रहा था,उसी दौरान चालक रामकुमार ट्रैक्टर का अनियंत्रित खो बैठा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मांड नदी के पास खेत में पलट गया। जिससे मुन्ना राम की दर्दनाक मौत हो गई। बाकी तीन युवक घायल हो गए, जिससे स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में उपचार चल रही है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279,337, 304 के तहत् केस दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी हुई हैं।