Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वार्ड सचिवों और पुलिस के बीच भिड़ंत ASI की कि जमकर पिटाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज…..
    अपराध

    अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वार्ड सचिवों और पुलिस के बीच भिड़ंत ASI की कि जमकर पिटाई पुलिस ने किया लाठीचार्ज…..

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना Patna : पटना के बीजेपी दफ्तर के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वार्ड सचिवों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी. पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही उनपर पानी की बौछार की. वहीं आंदोलनकारियों ने भी पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया है.

    पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. पुलिस ने महिला-बच्चों तक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी खूब उत्पात मचाया है. उनकी झड़प में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है. कई गाड़ियों के शीशे फूट गए हैं. ASI उमाकांत प्रसाद को भीड़ ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद ASI को अपनी जान बचाने के लिए पिस्टल निकलनी पड़ी. फिर बैकअप में पुलिस आई तो उनकी जान बची.

    सरकार के खिलाफ कर रहे थे नारेबाजी
    बताया जा रहा है कि बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आए वार्ड सचिव बीजेपी दफ्तर के सामने बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद बीजेपी कार्यालय के सामने बैठे वार्ड सचिवों को जब पुलिस ने वहां से हटाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गये, और पथराव करने लगे. वार्ड सचिवों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी. इस दौरान बीजेपी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी

    13 दिनों से धरने पर बैठे थे वार्ड सचिव
    दरअसल सोमवार सुबह-सुबह वार्ड सचिव अपनी मांगों को लेकर धरने के 14वें दिन गर्दनीबाग से BJP ऑफिस पहुंचे थे. यहां उन्होंने दफ्तर का घेराव किया और अपनी मांगो को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए. इससे यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई . संघ के सदस्यों की मांग थी कि सरकार की ओर से कोई उनसे आकर मिले, इसके बाद ही वो यहां से जाएंगे. वार्ड सचिव को 7 निश्चय योजना के तहत ‘गली-नली और नल-जल योजना’ में नौकरी दी गई है.

    दो साल में नहीं मिला कोई भुगतान
    इस योजना में बिहार के 1,14,691 वार्ड सचिवों को काम पर रखा गया है. लेकिन लगातार काम करने के बाद भी उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया. इसको लेकर राज्य के 38 जिलों के वार्ड सचिव और कर्मचारी गर्दनीबाग के महिला थाना में 13 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर 13 दिसंबर को बिहार सरकार द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया कि पुराने सभी वार्ड सचिव को हटाकर नए वार्ड सचिवों को नियुक्त किया जाय. इसके बाद ये अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीजेपी कार्यालय के सामने जमा हो गए और उसके बाद ये स्थिति हुई

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : धान से भरा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में सवार 4 लोगों को आई गंभीर चोट अस्पताल में भर्ती….
    Next Article छत्तीसगढ़ : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन का निधन सीएम बघेल ने व्यक्त किया गहरा दुख
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

    August 4, 2026

    इस जिले होगा अब और भी हराभरा, 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, तैयारी शुरू…

    August 4, 2026

    लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई भारत टेक्स 2026 से प्रदेश के बुनकरों को मिलेगा वैश्विक अवसर…

    August 4, 2026

    संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…
    • इस जिले होगा अब और भी हराभरा, 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, तैयारी शुरू…
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई भारत टेक्स 2026 से प्रदेश के बुनकरों को मिलेगा वैश्विक अवसर…
    • संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…
    • मानसून में क्या खाएं और क्या न खाएं बरसात में ये 10 गलतियां पड़ सकती हैं भारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?