
भोपाल Bhopal : एमपी में पंचायत चुनाव को लेकर जारी अटकलों का दौर थम गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए पंचायत चुनाव निरस्त करने का फैसला किया है। आयोग ने लीगल ओपिनियन के बाद ये फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 4 दिसंबर को पंचायत चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की थी और 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होना था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने कानूनी सलाह के बाद चुनाव को रद्द करने का फैसला किया है।