झारखंड :- राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बंदर अचानक शराब की दुकान में घुस गया और वहां रखी शराब की बोतल लेकर उसे पीने लगा। बंदर ने बोतल से शराब पीने के बाद कुछ ही देर में अपना संतुलन खो दिया और दुकान के अंदर ही सो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला ओरमांझी चौक स्थित शराब की दुकान का है। रात के समय अचानक एक बंदर दुकान के अंदर पहुंच गया। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बाहर भगाने की कोशिश की और उसका ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए बिस्किट भी दिए। लेकिन बंदर वहां से जाने के बजाय शराब की बोतल की तरफ बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि यह मामला ओरमांझी चौक स्थित शराब की दुकान का है। रात के समय अचानक एक बंदर दुकान के अंदर पहुंच गया। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बाहर भगाने की कोशिश की और उसका ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए बिस्किट भी दिए। लेकिन बंदर वहां से जाने के बजाय शराब की बोतल की तरफ बढ़ गया।
बंदर ने उठाई शराब की बोतल
दुकान में मौजूद लोगों के मुताबिक बंदर ने फुर्ती से शराब की एक बोतल उठा ली। इसके बाद उसने बोतल को खोला और उसमें मौजूद शराब पीने लगा। बंदर को इस तरह शराब पीते देखकर दुकान में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते बंदर का शराब पीने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
शराब पीने के बाद दुकान में ही सो गया
शराब पीने के कुछ देर बाद बंदर पर नशे का असर दिखाई देने लगा। वह दुकान के अंदर ही सुस्त होकर बैठ गया और बाद में काउंटर के पास सो गया। कुछ समय तक बंदर वहीं पड़ा रहा। दुकान के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदर पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रहा था और कथित तौर पर खाली बोतलों में बची शराब को चाटते हुए भी देखा गया था। हालांकि इस बार वह सीधे दुकान के अंदर पहुंच गया और शराब की बोतल ही उठा ली।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बंदर के शराब पीने और उसके बाद दुकान में सो जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बंदर को शराब की बोतल से पीते और बाद में दुकान के अंदर पड़े हुए देखा जा सकता है। बाद में होश में आने के बाद बंदर वहां से चला गया।
