Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या राज्य में फिर से लगेगा लॉकडाउन सवाल पूछने पर..जाने क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने….
    ऑमिक्रॉन

    क्या राज्य में फिर से लगेगा लॉकडाउन सवाल पूछने पर..जाने क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने….

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश में भी ओमीक्रोन तेजी से पांव पसार रहा है। ओमीक्रोन के मामले सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं।

    कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है। ऐसे में राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को टास्क फोर्स के साथ मीटिंग भी की थी। जिस पर राज्य के हालात के बारे में चर्चा की गई।

    इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से यह पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? इस पर उनका कहना था कि लॉकडाउन लगाने का फैसला राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे। हालांकि उन्होंने यह संकेत जरूर दिए हैं कि सरकार सुरक्षा के लिहाज से कोई चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। टोपे ने कहा कि कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे है वो वाकई चिंता का विषय बना हुआ है।

    इस मामले में राज्य के सीएम बहुत जल्‍द फैसला ले सकते हैं। टोपे ने कहा कि पॉजिटिव रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। राज्य में कोविड के 4000 से ज्यादा नए केस सामने आए जो चिंता बढ़ाने वाला है। इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 8.48 के करीब है।

    राजेश टोपे ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि लोग भीड़भाड़ से बचें और संक्रमण से बचने के लिए कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य मे स्कूल बंद नहीं होंगे। बच्चों को वैक्सिनेशन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीनेशन कराना होगा। हम स्कूल कॉलेज के बच्चों को बैच में वैक्सीनेशन करेंगे। जैसे अन्य बीमारियों में डॉक्टर के पास जाकर वैक्सीन लेनी होती है उसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।

    बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 3,671 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 371 मरीज ठीक हुए हैं और इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। शहर में कुल कोविड के कुल मामले बढ़कर 7,79,479 पहुंच गए हैं। अब तक कुल 7,49,159 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 16,375 मरीजों की मौत हो चुकी है। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 11,360 है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : खुद को PMO ऑफिस का IPS अफसर बताकर बताकर पुलिस को गुमराह करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    Next Article छत्तीसगढ़ : सीमावर्ती राजू में कोविड-19 अक्टूबर को देखते हुए अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों को चेक पोस्ट में जांच करने कलेक्टर ने दिया आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?