
सोशल मीडिया पर एक टाइगर का SUV को खीचते वीडियो वायरल हो रहा है। बाघ अपने जबड़े से कार के बंपर को खींच रहा है। टाइगर कार को करीब 3 से 4 फीट तक अपने जबड़े से खींच लेता है। कार में बैठे लोगों में उत्साह और डर का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है।
इस बीच कार का बंपर भी पूरी तरह से टूट गया। इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा है कि बाघ को पता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां डिलीशियस होती हैं।
आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट किया, ‘यह दृश्य ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क पर थेप्पकाडु के पास देखा गया। वीडियो में जिस कार को बाघ खींच रहा है, वह जाइलो है। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आश्चर्य नहीं है कि वह इसे चबा रहा है। शायद मेरी तरह वह भी मानता है कि महिंद्रा कारें डिलीशियस हैं।’ सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।