मध्यप्रदेश:– अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों का जत्था अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के बाहर जुट गया है। कृषि मंत्री के बंगले के बाहर किसानों के अचानक जमावड़े और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। धरना स्थल से आगे बढ़े आक्रोशित किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, वहीं पुलिस बल स्थिति को नियंत्रण में रखने और प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स के पीछे रोकने के लिए पूरी मशक्कत कर रहा है।
