
कोरबा जिले के कोयलांचल की उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय विझरा राज्यपाल उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक सर्वेश सोनी की प्रेरणा मार्गदर्शन सहयोगी शिक्षक फत्तेसिंह नेटी शिक्षिका अनूपमा कौशिक शिक्षिका संध्यारानी ठाकुर के नेतृत्व में प्रयत्नशील विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु कबाड़ से जुगाड़ शिक्षण सामग्रियों के कुशल शिक्षण प्रशिक्षण में नित नए संस्कार समाहित हो रहे हैं जिले में जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा शिक्षा जगत में हो रही है।
इसी कड़ी में आज उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय बिझरा के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने गत वर्ष विदाई नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर अपने उत्कृष्ट बौद्धिक,शैक्षणिक ज्ञान का संस्कारोक्ति प्रदर्शन कर मन में उत्साह संचारित कर समयबद्धता का पालन करते हुए दायित्वों को निष्ठापूर्वक सम्पादित करने दृष्टिकोण से जिले वासियों का ध्यान आकर्षित कर नव रीति प्रदान किया।
विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम बन रहे उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल से सम्मानित प्रधान पाठक सर्वेश सोनी सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्रयत्नशील विद्यार्थियों के साथ आयोजन का अवलोकन कर उत्साहित करते हुए मार्गदर्शन करते-करते आनंदित हो रहे थे।