नई दिल्ली:- एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में आज यानी रविवार, 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए के बीच महामुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 3;30 बजे से खेला जाएगा। यह 50-ओवर का मैच ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बेहद अहम है।
आज होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम
इंडिया-A बनाम पाकिस्तान-A के बीच आज खेला जाने वाला मैच सेमीफाइनल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दोनों ने अपने पहले मैच जीते हैं। दोनों के 2-2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए पहले स्थान पर है और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर।
यूएई और नेपाल क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है। भारत या पाकिस्तान, आज जो टीम जीतेगी उसका सेमीफाइनल टिकट पक्का हो जाएगा। हालांकि हारने वाली टीम की उम्मीदें बनी रहेगी, क्योंकि यूएई और नेपाल मजबूत टीम नहीं है।
