
जिन लोगों की नज़र कमज़ोर हैजिन लोगों की नज़र कमज़ोर है, लेकिन उन्हें हर बार पढ़ने के लिए आंखों पर चश्मा चढ़ाना अच्छा नहीं लगता, उनके लिए मेडिकल साइंस ने एक चमत्कारी आई ड्रॉप बनाया है. इस आई ड्रॉप को आंखों में डालने के बाद नज़र तेज़ हो जाएगी और चश्मा लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.सबसे अच्छी बात ये है कि वैज्ञानिकों को आंखों में डाले जाने वाले इस ड्रॉप से काफी फायदा भी हुआ है. वुइटी नाम के इस आईड्रॉप का शुरुआती ट्रायल भी 750 मरीज़ों पर किया गया है, जिसके नतीजे काफी असरदार रहे हैं. अमेरिका की ड्रग रेग्युलेटर एफडीए ने भी आम लोगों को इसके इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है.