जन सेवा ही पार्टी का लक्ष्य -केदार कश्यप
नारायणपुर, 6 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक भाजपा कार्यालय के प्रांगण मे पूर्व शिक्षामंत्री व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा केदार कश्यप की मौजूदगी मे आहुत हुई।श्री कश्यप ने कहा की आप सभी पार्टी की विचारधारा,पूर्व की भाजपा सरकार की 15 सालो की उपलब्धियों व वर्तमान मे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो का प्रचार प्रसार करते हुये प्रदेश की लबरी कांग्रेस सरकार की नाकामीयो व विफलताओं को ग्रामीणो के बीच जाकर प्रचारित करे।साथ ही पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाते हुये बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा मे कार्य करे,लोगो से बेहतर समन्वय बना कर उनके समस्याओं का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है वही आगे उन्होनें पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं मे भी जोश भरने और अपने साथ अधिक से अधिक लोगो को जोडने का आवाह्न भी किया।बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो ने भी अपने स्तर पर किये जा रहे प्रयास के बारे मे जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेता गौतम गोलछा,रुपसाय सलाम,नारायण मरकाम,जागेश्वर सिंह ठाकुर,संजय नंदी,रतन दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।