Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » BREAKING : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे सभी राज्यों के चुनाव
    राष्ट्रीय

    BREAKING : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे सभी राज्यों के चुनाव

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 8 जनवरी। देश के 5 राज्‍यों में चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। निर्वाचन आयोग 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिन 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें उत्‍तर प्रदेश के साथ-साथ उत्‍तराखंड पंजाब गोवा मण‍िपुर भी शामिल हैं। बता दें कि 7 चरणों में सभी राज्यों के चुनाव होंगे।
    कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने ऐलान किया कि पांच राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में होंगे. इसमें से पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के चुनाव एक चरण में हो जाएंगे वहीं मणिपुर का चुनाव दो चरणों मे पूरा होगा. उत्तर प्रदेश का चुनाव पूरे सात चरण तक चलेगा. 10 मार्च को सभी पांच राज्यों के लिए मतगणना होगी.

    Uttar Pradesh to go to poll in 7 phases from 10th Feb to 7th March; Punjab, Uttarakhand and Goa to vote on 14th February & Manipur to vote on 27th Feb & 3 March; Counting of votes on 10th March: ECI pic.twitter.com/hxKms5e8hi

    — ANI (@ANI) January 8, 2022

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले चरण की नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगी और नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी. वहीं उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. वहीं दूसरे चरण के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होगी. इसी चरण में पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का चुनाव पूरा हो जाएगा.
    तीसरा चरण में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी होगी. इस चरण में केवल उत्तर प्रदेश में मतदान होगा. मतदान की तारीख 20 फरवरी होगी. इसी तरह चौथे चरण में भी केवल यूपी में चुनाव होगा. मतदान की तारीख 23 फरवरी होगी. पांचवें और छठवें चरण में यूपी के साथ मणिपुर में भी चुनाव होंगे. पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी और छठवें चरण का मतदान 3 मार्च को होगा. आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इसमें केवल उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों के लिए ही वोटिंग होगी.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या
    Next Article सपा का दूसरा संकल्प: सरकार बनने पर छात्रों को बांटेंगे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लैपटॉप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?