Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
    अपराध

    लव ट्रायंगल में छात्र की हत्या: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा, 11 जनवरी। कोरबा जिले में लव ट्रायंगल में एक छात्र की हत्या कर दी गई है। युवक को उसके ही एक दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर मार दिया। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया। सीसीटीवी और कॉल डीटेल की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
    पुलिस जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार शांडिल्य पिता मुन्नालाल शांडिल्य, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा कोरबा थाना उपस्थित आकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का दीपेश शांडिल्य दिनांक 8-1-22 के शाम करीबन 5.25 बजे घर से फोन पर बात करते हुए घर से निकला जो वापस नहीं आया कि सूचना पर थाना कोतवाली में गुम इंसान क्रमांक 6/22 दर्ज कर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी। गुमशुदा छात्र के परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करने पर घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत करा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गुमशुदा छात्र के बारे में उनके दोस्तों एवं आसपास लोगों से बारीकी से पूछताछ पतासाजी किया गया। पूछताछ पर पता चला कि गुमशुदा छात्र दीपेश शांडिल्य को अंतिम बार सनी उर्फ आर्यन ठाकुर एवं विजय यादव के साथ देखा गया है जिस पर दोनों युवकों से पूछताछ करने पर पहले तो वे पुलिस को गुमराह किया फिर हिकमत अमली बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सनी उर्फ आर्यन ठाकुर जिस लड़की से प्यार करता था उसी लड़की से दीपेश संडिल्य भी प्यार करता था ‌एवं पीछा करता था जिस पर सनी ठाकुर, दीपेश को बातचीत करने के लिए रमेश गली सीतामणी के पास बुलाया इसके बाद सनी ठाकुर, विजय यादव एवं दीपेश तीनों बातचीत करते हुए रेलवे कालोनी सबस्टेशन के पास पहुंचे वहीं पर सनी ठाकुर एवं दीपेश शांडिल्य के मध्य एक ही लड़की के प्रेम संबंध के कारण वाद विवाद एवं हाथापाई चालू हो गया जिस पर पहले दीपेश द्वारा बाजारू चाकू से विजय यादव पर हमला कर दिया इसके बाद विजय यादव द्वारा दीपेश को पीछे से पकड़ा गया तथा दीपेश से चाकू को छीन कर सनी ठाकुर द्वारा चाकू से उसके पेट, पीठ और कमर के नीचे लगातार अनेकों वार किए गए जब तक दीपेश शांडिल्य मृत नहीं हो गया।बाद विजय यादव एवं सनी ठाकुर मिलकर लाश को उठाकर रेलवे कॉलोनी के सामने सब स्टेशन के पास दोनों दो रेलवे ट्रैक झाड़ी के बीच छिपा कर लाश को झाड़ी से ढक दिए।
    मृतक के मोबाइल को बंद कर वही झाड़ी में फेंक दिए। इसके बाद दोनों आरोपी द्वारा हत्या में प्रयुक्त चाकू को शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिए तथा हाथ पैर धो कर अपने घर चले गए बताए। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताए हुए घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर रेलवे ट्रैक झाड़ियों के बीच से गुमशुदा छात्र दीपेश शांडिल्य के शव को बरामद कर लिया गया तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू को शनि मंदिर के पास नहर से बड़ी मशक्कत के बाद बरामद भी कर लिया गया। आरोपियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर तथा उनके विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से धारा 302, 201, 34 भा द वि का अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
    उपरोक्त कार्यवाही में नगर कोतवाल निरीक्षक रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लालन पटेल, सहायक उपनिरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, अजय यादव, मनीष बघेल, मुकेश मार्बल की सराहनीय भूमिका रही।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्ग रूबरू हुए रौशनी से
    Next Article 13 वें कटक महोत्सव में प्रथम पुरस्कार पाकर सौम्या ने रायगढ़ का मान बढ़ाया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…

    March 23, 2026

    यहां पर‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार…

    March 23, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, विजिलेंस विभाग में वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उद्घाटन …

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर ये काम कर रही थी शातिर महिला, CCTV में कैद हुई ये सारी वारदात…
    • अब 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM के नियम, QR से निकलेगा कैश, जानिए लिमिट और नए नियम…
    • कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…
    • प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती शुरू, जानें सबकुछ …
    • विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, राजधानी में मचा हड़कंप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?