मऊगंज रीवा, 12 जनवरी। चोरी की घटनाओं से दहला मऊगंज क्षेत्र, मऊगंज पुलिस की भूमिका संदिग्ध, थाने तक सीमित मऊगंज पुलिस, चोरों के हौसले बुलंद, 15 दिन के अंदर हुई हजारों चोरियां, आम जनमानस डर के साए में जीने को मजबूर।
मामला रीवा जिले के मऊगंज का है, जहां पुलिस और चोरों के बीच आंख मिचौली का खेला जा रहा है, आए दिन शहर में चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, मऊगंज पुलिस हाथ में हाथ रखकर बैठी हुई है।

नवागत एसपी नवनीत भसीन का आदेश था पुलिस लगाएगी रात्रि में गस्त,लेकिन मऊगंज पुलिस रहती है मस्त, अब आम जनमानस के बीच में यह चर्चाएं चल रही है चोर और मऊगंज पुलिस की है मिलीभगत से ही चोरियां बढ़ रही है, पुलिस अधीक्षक को मंथन करने की जरूरत है।