
नई दिल्ली:- सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जज को हत्या के आरोपी से ही प्यार हो गया। दोनों का एक दूसरे को किस करते हुए वोडियो वायरल हो रहा है। महिला जज ने जिस कैदी को किस किया है वो एक पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोपी है।कैदी को किस करते हुए वीडियो सामने आने के बाद अर्जेंटीना की इस महिला जज की अब जांच की जा रही है। रिपोर्टर के अनुसार,
जज मारियल सुआरेज़ को 29 दिसंबर को जेल में क्रिस्टियन ‘माई’ बस्टोस को किस करते हुए वीडियो सामने आया था। सुआरेज़, जो चुबुत प्रांत में एक जज हैं,एक सप्ताह पहले उन्होंने बस्टोस के लिए आजीवन कारावास की सजा का विरोध किया था। ई पोर्टल के मुताबिक, सुआरेज़ जजों के एक पैनल का हिस्सा थीं, जो यह तय करने के लिए मतदान कर रहे थे
कि क्या क्रिस्टियन बस्टोस को 2009 में पुलिस अधिकारी लिएंड्रो रॉबर्ट्स की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए।वह आजीवन कारावास की सजा का विरोध करने वाली पैनल की एकमात्र जज थीं, इसके बजाय वो उस शख्स के लिए कम सजा की मांग कर रही थीं, जिसने खुद पुलिस वाले को गोली मारने की बात स्वीकार की थी। उनके असहमतिपूर्ण मत के बावजूद, आरोपी बस्टोस को अधिकारी रॉबर्ट्स की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।