Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर के बीच 14 दौर की मीटिंग….हॉट-स्प्रिंग के पैट्रोलिंग प्वाइंट के मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला
    अंतरराष्ट्रीय

    भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर के बीच 14 दौर की मीटिंग….हॉट-स्प्रिंग के पैट्रोलिंग प्वाइंट के मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला

    By Tv 36 HindustanJanuary 13, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच 14वें दौर की मीटिंग में एलएसी के हॉट स्प्रिंग विवाद इलाकों को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी है. हालांकि, मीटिंग के बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी कर जल्द ही विवादित मुद्दे पर अगली बैठक बुलाने पर सहमति जताई है.बुधवार को करीब 13 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद गुरूवार को भारत और चीन ने साझा प्रेस रिलीज जारी की.‌ साझा बयान में कहा गया कि दोनों देश “संपर्क में रहने के लिए तैयार हो गए हैं, और मिलिट्री और डिप्लोमैटिक चैनल के माध्यम से बातचीत बनाए रखने के साथ जल्द से जल्द सभी विवादित मुद्दों का मिलकर समाधान निकालने पर सहमत हो गए हुए हैं.” इसके अलावा बयान में बताया गया कि बुधवार की मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनी कि कमांडर्स की वार्ता का अगला दौर जल्द से जल्द आयोजित किया जाएगा. पिछले 20 महीने से पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए बुधवार भारत और चीन के सैन्य कमांडर्स के बीच 14वें दौर की मीटिंग मोल्डो-चुशूल में चीनी इलाके में हुई थी. सुबह 9.30 बजे शुरू हुई मीटिंग रात 10.30 तक चली थी. मीटिंग में एलएसी के आखिरी विवादित इलाके, हॉट स्प्रिंग के पैट्रोलिंग प्वॉइंट (पीपी) नंबर 15 को लेकर चर्चा हुई थी. क्योंकि पिछले डेढ़ साल से चल रहे विवाद में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी, फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज, गोगरा और कोंगरा-ला सहित अधिकतर विवादित इलाकों में डिसइंगेजमेंट हो गया है, लेकिन हॉट स्प्रिंग को लेकर विवाद जारी है.गुरूवार को भारत और चीन ने जो साझा बयान जारी किया उसमें कहा गया कि दोनों देशों के ‌सैन्य और राजनियक प्रतिनिधियों ने 14वें दौर की मीटिंग में एलएसी के जरूरी मुद्दों पर मित्रता-पूर्ण और गहनता से चर्चा की थी. दोनों देश ये मानने के लिए तैयार हो गए हैं कि इस तरह की बातचीत से एलएसी पर शांति बरकरार रहेगी और दोनों देशों के आपसी संबंधों में सुधार होगा. दोनों पक्ष पिछले मीटिंग की सफलताओं को और अधिक मजबूत करने और सर्दियों के मौसम में एलएसी पर स्थिरता बनाए रखने के लिए तैयार हो गए हैं.

    मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनी कि दोनों देशों के राजनैतिक-नेतृत्व द्वारा सुझाए गए कदमों का पालन करते हुए बाकी बचे मुद्दों का समाधान किया जाए. जिस वक्त पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर ये मीटिंग चल रही थी उसी दौरान थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कॉफ्रेंस संबोधित कर रहे थे. मीडिया को वर्चयुल संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने उम्मीद जताई थी कि आखिरी विवादित इलाके, हॉट-स्प्रिंग के पैट्रोलिंग प्वाइंट यानि पीपी-15 पर 14वें दौर की वार्ता में चर्चा की जा रही है ताकि इसे भी सुलझा लिया जाए. हालांकि, उन्होनें ये भी कहा था कि जरूरी नहीं है कि हर बैठक में कोई हल निकले‌. साथ ही कहा था कि “महत्वपूर्ण ये है कि भारत और चीन बात कर रहे हैं.”

    ये बातचीत कई स्तर पर चल रही है, जिसमें सैन्य कमांडर्स से लेकर राजनियक तक शामिल हैं. जनरल नरवणे ने ये भी कहा था कि हॉट स्प्रिंग के बाद डेपसांग (और डेमचोक) जैसे विवादित इलाकों को सुलझाने की कोशिश की जाएगी जो मौजूदा विवाद से पहले से दोनों देशों की सेनाओं के बीच में रहे है. अरूणाचल प्रदेश में चीनी सेना की गतिविधियों कों लेकर थलसेना प्रमुख ने कहा था कि जब तक भारत और चीन के बीच सीमा विवाद नहीं सुलझता है, एलएसी पर विवाद होते रहेंगे. उन्होनें कहा कि सीमा विवाद दोनों देशों के संबंधों में कांटे की तरह चुभता रहेगा.हालांकि, गुरूवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने थलसेना प्रमुख के इस बयान पर आपत्ति जताई थी कि एलएसी पर चीन से खतरा बरकरार है. चीन के सरकारी मीडिया ने ये भी आरोप लगाया था कि भारत के साथ मीटिंग इसलिए सफल नहीं हो रही हैं क्योंकि अमेरिका दोनों देशों के बीच दरार पैदा कर रहा है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि मे रबी की फसलों का मिलेगा मुआवजा…
    Next Article छत्तीसगढ़ : महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस रात मे कालीचरण को लेकर पहुंची रायपुर अदालत ने 25 जनवरी तक भेजा रिमांड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?