Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नाबालिग बॉक्सिंग खिलाड़ी के अपहरण का मामला निकला झूठा खुद अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थीं तैयारी….
    अपराध

    नाबालिग बॉक्सिंग खिलाड़ी के अपहरण का मामला निकला झूठा खुद अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थीं तैयारी….

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ Merath : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक नाबालिग बॉक्सिंग खिलाड़ी के अपहरण का मामला झूठा निकला. अपहरण की झूठी कहानी खुद बॉक्सिंग खिलाड़ी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर तैयार की थी. इस मामले का खुलासा मेरठ पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी और परिजनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से बॉक्सिंग खिलाड़ी को बरामद कर लिया है और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    परतापुर के कुंडा गांव निवासी लड़की के पिता ने सिविल लाइन थाने में गुरुवार को अपनी बेटी के अपहरण होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बेटी स्टेडियम में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करके आ रही थी. शाम के समय कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है. इसके अवाला उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि उसकी बेटी ने बदमाशों से झूझते हुए अपनी बहन को फोन किया था. लेकिन ज्यादा बात नहीं हो सकी थी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी.

    पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की. महज 18 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पूरा मामला खोलकर रख दिया. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से अपहरण की झूठी साजिश रचने वाली लड़की और उसके प्रेमी पकड़ लिया. पुलिस अब इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की तालाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि 17 साल की किशोरी मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती है,

    एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आदिफ निवासी रशीदनगर जोगीवाली गली को गिरफ्तार कर लिया है. उस ऑटो को भी बरामद किया है, जिसमें बैठकर दोनों फरार हुए थे. पुलिस ने बताया कि दर्ज किए गए मुकदमे में आदिफ को आरोपी बनाकर कोर्ट के सामने पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है. इस मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किडनैप की झूठी कहानी क्यों रची गई थी.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleVulkanbet Sportsbook And Casino: The Highest Betting Odds & Bonuses
    Next Article शिवपुरी स्टेट हाइवे पर अचानक पलटी कार उसमें सवार चार लोगों में तीन की मौत एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया दाखिल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की शिष्टाचार सौजन्य मुलाकात…

    April 26, 2026

    प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस यदि गायब हो जाता है तो,जानें कहां होगी शिकायत और तरीका…

    April 26, 2026

    इस पार्टी में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका, महज 24 घंटों में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स…

    April 26, 2026

    सोना हुआ इतना महंगा; चांदी की कीमतों में भी लगी आग, जानिए आज का ताजा भाव…

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की शिष्टाचार सौजन्य मुलाकात…
    • प्रीपेड मीटर में रिचार्ज के बाद भी बैलेंस यदि गायब हो जाता है तो,जानें कहां होगी शिकायत और तरीका…
    • इस पार्टी में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका, महज 24 घंटों में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स…
    • सोना हुआ इतना महंगा; चांदी की कीमतों में भी लगी आग, जानिए आज का ताजा भाव…
    • MPPSC की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, इतने केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम; 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?