मध्य प्रदेश:- लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आज राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है. राज्य के 54 जिलों में कुल 365 केंद्र बनाए गए हैं, जहां यह परीक्षा दो सत्रों (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक) में आयोजित की जाएगी.
मध्य प्रदेश में MPPSC राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षाएं आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही हैं. राज्य के 54 जिला मुख्यालयों में कुल 365 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगा.
थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी
इस साल परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को काफी सख्त बना दिया गया है. नए दिशानिर्देशों के अनुसार हर परीक्षार्थी के लिए थ्री-लेयर सिक्योरिटी जांच से गुजरना अनिवार्य है. इसमें सबसे पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा, उसके बाद एडमिट कार्ड की डिजिटल स्कैनिंग की जाएगी और अंत में हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से गहन तलाशी ली जाएगी.
90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी
एक उम्मीदवार की स्क्रीनिंग में लगभग 5 से 7 मिनट लग सकते हैं. इसलिए आयोग ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं. यह विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रतिबंधित वस्तुओं की एक सूची भी प्रदर्शित की गई है.
वर्जित वस्तुओं की लिस्ट चस्पा
बता दें कि परीक्षा प्रारंभ होने के ठीक 30 मिनट पहले सेंटरों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी प्रकार की भ्रांति से बचने के लिए, केंद्रों के बाहर प्रतिबंधित वस्तुओं की एक सूची भी लगा दी गई है.
