Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गरीब समझकर सहेली की मदद करती थी लड़की सामने आयी हैरान कर देने वाली सच्चाई
    अंतरराष्ट्रीय

    गरीब समझकर सहेली की मदद करती थी लड़की सामने आयी हैरान कर देने वाली सच्चाई

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2022Updated:January 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – एक महिला ने अपने TikTok अकाउंट के जरिए खुलासा किया कि उसकी बेस्ट फ्रेंड कई सालों तक उसे ऐसा झूठ बोलती रही, जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल था.

    दरअसल, मेगन नामक इस महिला ने बताया कि उसकी बेस्ट फ्रेंड अक्सर उससे कहती थी कि वह काफी गरीब है और उसके पास पैसे नहीं हैं.मेगन ने इस बारे में अपने TikTok अकाउंट littlebundhasmatter में बताया कि उन्हें अपनी सहेली की इस हालत पर काफी तरस आता था. बात तब की है जब मेगन 17 से 18 साल की थीं. वह अपनी सहेली के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ती थीं. उन्होंने बताया, ”मेरे पास खुद भी इतने पैसे नहीं होते थे. और मुझे लगता था कि मेरी दोस्त की भी मेरी ही तरह स्थिति है.” उन्होंने बताया, ”मेरी सहेली अक्सर मुझसे कहती थी कि वह मुझसे भी ज्यादा गरीब है. इसलिए मैं कई बार उसकी मदद करती रहती थी. कभी- कभी तो उसके खाने के पैसे भी मैं ही देती थी.”’द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार जब दोनों की कॉलेज परीक्षाएं खत्म हुईं तो मेगन की दोस्त ने कहा कि चलो हम इसका जश्न मनाने किसी रेस्टोरेंट में चलते हैं. मेगन को लगा कि उनकी दोस्त दोनों की वित्तीय हालत को मद्देनजर रखते हुए किसी सस्ते से रेस्टोरेंट में ले जाएगी.मेगन ने बताया, ”मेरे पास उस समय सिर्फ एक हजार रुपये ही थे. तो मैंने उसे बताया कि क्या एक चिकन मील के लिए इतने रुपये काफी हैं?” उन्होंने बताया, ”लेकिन मैं जैसे ही उसके साथ रेस्टोरेंट पहुंची तो मेरे होश ही उड़ गए. वह रेस्टोरेंट काफी महंगा था. मैं उसी समय टॉयलेट की तरफ भागी और अपनी बहन को फोन किया. मैंने अपनी बहन से कहा कि प्लीज कुछ रुपये मेरे अकाउंट में भेज दे क्योंकि यहां खाने का बिल काफी ज्यादा आ सकता है.” उन्होंने कहा, ”जब मैं वापस टेबल पर आई तो देखा कि मेरी दोस्त खाने के लिए बहुत कुछ ऑर्डर कर रही है. मुझे डर लग रहा था कि ये इतने रुपये कैसे देगी? लेकिन जब वेटर बिल लेकर आया तो मेरी सहली का जवाब सुनकर मैं दंग रह गई. उसने अपना कार्ड निकाला और कहा कि ये बिल मैं दूंगी. यह सुनकर मेरे होश उड़ गए.”मेगन ने बताया कि उन्हें उस समय पता लगा कि उनकी सहेली काफी अमीर है. और वह एक बहुत बड़े बंगले में रहती है. साथ ही उनके परिवार का एक खुद का रेस्टोरेंट भी है. मेगन ने कहा, ”वह सिर्फ गरीब होने का दिखावा करती थी. लेकिन वह ऐसा क्यों करती थी. यहां तक कि कई बार उसके खाने तक के पैसे मैं ही देती थी. लेकिन ऐसा क्यों?” TikTok पर मेगन के इस वीडियो को अब तक 40 लाख 80 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है. जबकि 10 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. और 9 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है. कई लोग मेगन की दोस्त की इस हरकत को सुनकर हैरान रह गए. एक यूजर ने लिखा, ”क्या वो सच में तुम से पैसे लेती थी? जबकि उसे पता था कि तुम खुद गरीब हो.” एक अन्य ने लिखा, ”अगर ये सब मेरे साथ होता तो मैं तो पागल ही हो जाता.”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार अपने ही नाबालिग बेटी के साथ पिता करता था दुष्कर्म थाने पहुंची पीड़ित
    Next Article छत्तीसगढ़ : CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई और शुभकामनाएं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?