Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज 20/1/2022 का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
    Uncategorized

    आज 20/1/2022 का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    By adminJanuary 20, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राशिफल 20 जनवरी 2022 : द्वितीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपके मन में नए– नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे।,आप बनाए प्लान में कोई बदलाव करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवारवालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

    वृष राशि

    आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    मिथुन राशि

    आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यो का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

    कर्क राशि

    आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी,जिससे आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आज आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज अपने दोस्तों से बात करके समय बिताएंगे। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठायेंगे। आज पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

    तुला राशि

    पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करेंगे। आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं,आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    धनु राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    मकर राशि

    आज का दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं आज घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। आज कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा। आज अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    कुम्भ राशि

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

    मीन राशि

    आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कुछ ऐसी वस्तु …. जिस कारण २चिकित्सक को खानी पड़ी जेल की हवा
    Next Article भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का जबरदस्त प्रदर्शन, कोरोना संक्रमण के बीच आयरलैंड को 174 रन से एकतरफा रौंदा
    admin
    • Website

    Related Posts

    BCCI को कैसे लगा 16,400 करोड़ का तगड़ा झटका, जाने IPL से जुड़ा क्या है पूरा मामला…

    October 16, 2025

    दूध पीने में बच्चा कर रहा है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से बनाएं दूध को स्वादिष्ट…

    September 16, 2025

    मध्यप्रदेश में तीन लाख से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन विभाग ने रोका, इन बुजुर्गों की Pension होगी बंद…

    September 14, 2025

    सोना-चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्यों बढ़ रही है हर दिन चमक…

    September 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रयागराज में माघ मेला 2026 की तैयारी शुरू, पांटून पुल निर्माण का काम इसी महीने से शुरू…
    • अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में नेटवर्क पर लगेगी ‘स्मार्ट पाबंदी, कैदी नहीं कर पाएंगे एक भी कॉल…
    • दीवाली के बाद फेफड़ों का रखें ध्यान अपनाएं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, प्रदूषण का असर होगा कम…
    • भारत में लॉन्च से पहले Audi Q3 का Crash Test, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग…
    • सीएम साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात, उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए दो महाविद्यालयों की होगी स्थापना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?