
धमतरी: नव पदस्थ उप अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा ने किया पदभार ग्रहण,यातायात शाखा में पदस्थ अधिनस्थों को बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिये निर्देश.
नव पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणीशंकर चंद्रा द्वारा दिनांक 18-01-22 को पदभार ग्रहण किया गया।
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य स्थल पर सजग होकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
चौक-चौराहों पर आवागमन करने वालों से सरल एवं मृदु व्यवहार रखकर यातायात नियमों का पालन करवाने एवं बच्चों व निशक्तजनों का सहयोग करते हुए इमानदारी पूर्वक कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

धमतरी पुलिस आमजनों,वाहन चालकों से भी यह अपेक्षा करती है कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करें,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं वाहन के सभी कागजात अपने साथ रखें।