विनोद गुप्ता
बलरामपुर, 21 जनवरी । जी हां बलरामपुर जिले के एक धान खरीदी समिति केंद्र में जिस ग्राम पंचायत का नाम है बड़कागांव इस ग्राम पंचायत में धान का बंपर स्टॉक हो चुका है अब धान रखने का समिति केंद्र में जगह नहीं समिति प्रभारी अमित गुप्ता का कहना है मीडिया वालों को बयान दिए हैं कि धान खरीदी केंद्र समिति में कहीं पर भी जगह नहीं बचा कि हम धान खरीदी कर रखवा सकें अब हमें जल्द से जल्द धान उठाओ नहीं किया गया तो यहां का धान खरीदी बाधित हो सकता है इसलिए जिला प्रशासन से गुहार लगाता हूं इस खरीदी केंद्र में जल्द से जल्द धान नहीं उठाया गया तो इसमें खरीदी प्रबंधक और किसानों में कभी भी झड़प हो सकता है और किसान भी धान खरीदी केंद्र में लगातार अपनी धान लेकर आ रहे हैं ।

अब देखना होगा जिला प्रशासन इस ग्राम पंचायत बड़कागांव का धान कब तक उठा पाता है मीडिया वाले ने खरीदी प्रबंधक को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द कलेक्टर कुंदन कुमार से बात कर आपकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा ताकि धान खरीदी में जगह की रुकावट ना बने और सुचारू रूप से धान खरीदी में आसानी हो इसलिए जिले के कलेक्टर से हम मांग करते हैं कि इस प्रकार किसी भी धान खरीदी केंद्र में जगह के कारण धान खरीदी में बाधा ना बने और सभी धान खरीदी केंद्र में समय पर धान उठाओ करवाने का आदेश दे ताकि बारिश में भी धान खराब ना हो।