Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएफ के प्रति बढ़ा ग्रामीणों का विश्वास – डीआईजी
    छत्तीसगढ

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएफ के प्रति बढ़ा ग्रामीणों का विश्वास – डीआईजी

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    भिलाई, 21 जनवरी । नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएफ की सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है। अब नक्सल प्रभावित सुदूर गांवों में बीएसएफ ने ग्रामीणों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है। यह कहना है बीएसएफ के डीआईजी सुमेंदर सिंह दबास का। उन्होंने आज बीएसएफ मुख्यालय भिलाई में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2013 को मुख्यालय के निर्देशानुसार सीमात मुख्यालय महानिरीक्षक (स्पेशल ऑस) छत्तीसगढ़ के रूप में गठन किया गया और दिनांक 7 फरवरी 2013 को प्रभावी रूप से कार्य करना प्रारंभ कर दिया गया।

    सीमांत मुख्यालय महानिरीक्षक (स्पेशल ऑप्स) छत्तीसगढ़ में सीमांत मुख्यालय महानिरीक्षक (स्पेशल ऑप्स) बैंगलोर से संचालन की जिम्मेदारी सभाली, जिसे अब भुवनेश्वर (ओडिशा) में स्थानांतरित कर दिया गया है। वर्तमान में सीमांत मुख्यालय महानिरीक्षक (स्पेशल ऑप्स) छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 02 क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई एवं दुर्ग और 8 वाहनियों तैनात है। वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान के लिए सीमा सुरक्षा बल को कांकेर जिला में तैनात किया गया। कांकेर के संवेदनशील गावों तथा जंगली इलाके में सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ियां कई कठिनाईयों से लड़ते हुए तैनात हुई। इन क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल अपने कर्तव्य को सफलता पूर्वक अंजाम दे रहा है। सीमा सुरक्षा बल अपनी तैनाती के पश्चात अंदरूनी इलाके में कैंप स्थापित कर कर धीरे-धीरे गांव वालों का भरोसा जीतने में कामयाब हुआ जिससे गांव वालों के दिल में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

    डीआईजी सुमेंदर सिंह ने बताया कि अब तक सीमा सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ में अपने कठिन प्रयासो से कांकेर जिले में सक्रिय 1102 हार्डकोर नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराकर मुख्यधारा में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ में तैनाती से अब तक सीमा सुरक्षा बल ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। 1082 नक्सलियों को गिरफ्तार किया और 537 से अधिक आईईडी (जिन्दा बम्ब) की बरामदगी की है। सुरक्षा बलों एवं आम जनता को भारी नुकसान होने से भी बचाया है।

    डीआईजी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवान समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं जिनमें 07 वृक्षारोपण प्रोग्राम वर्ष 2021 में कांकेर के दूरदराज फैले गांव में 40 सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं 24 चिकित्सा शिविर के तहत गरीबों एवं स्कूली बच्चों को कुल 52लाख 52 हजार 670 रुपए की जरूरत की चीजे मुहैया कराई हैं। बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम भी चलाया है। उन्होंने बताया कि फोर्स के द्वारा नक्सली उन्मूलन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के द्वारा कांकेर एवं दूरस्थ पहले गांव में सात वृहद पैमाने पर पौधारोपण के कार्य 2021 में किए गए हैं।

    डीआईजी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 24 चिकित्सा शिविर 40 सिविक एक्शन प्रोग्राम भी चलाए गए हैं। गरीबों एवं स्कूली बच्चों को करीब 50 लाखों रुपए की की वस्तुएं मुहैया कराई गई। जल संरक्षण की दिशा में भी फोर्स के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं इसके पश्चात सोलर एनर्जी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए भी स्थानीय लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फोर्स देश की सुरक्षा के साथ-साथ देश की उन्नति एवं तरक्की के लिए भी कार्य कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DIG डॉ. भारती सेन, कमांडेंट प्रभाकर सिंह, कमांडेंट संजय सिंह, पवन बंसल भी उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    america Chhattisgarh Chhattisgarh police community COVID19 india PM Narendra modi Sumender Singh Dabas
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबलरामपुर जिले के बड़कागांव में धान खरीदी केंद्र में बंपर धान हुई स्टॉप, धान उठाओ नहीं होने से धान खरीदी में बाधा
    Next Article घाना में विस्फोट, 20 की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक इस मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

    June 6, 2026

    लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर भड़का भारत, बोला- ऐसा…

    June 6, 2026

    इस पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान…

    June 6, 2026

    इस सोमवती अमावस्या को इन वस्तुओं से करें शिवजी का अभिषेक, हर दोष से मिलेगा छुटकारा…

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक इस मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
    • लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर भड़का भारत, बोला- ऐसा…
    • इस पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान…
    • इस सोमवती अमावस्या को इन वस्तुओं से करें शिवजी का अभिषेक, हर दोष से मिलेगा छुटकारा…
    • हत्या के प्रयास केस में घिरे खान सर, सरेंडर और जमानत को लेकर ये है बड़ी अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?