साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण माना जा रहा है। यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए देश में सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण का समय-
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगा, जो कि 4 बजकर 07 मिनट तक लगेगा। भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
साल का कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को 16:29 से शुरू होगा, जो 17:42 पर समाप्त होगा। इस ग्रहण को भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा इसलिए भारत में ग्रहण का धार्मिक प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरीपूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा।