Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36.25 करोड़ के पार
    अंतरराष्ट्रीय

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36.25 करोड़ के पार

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन, 27 जनवरी ।विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 36.25 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि करीब 56.27 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया भर में अब तक 9.88 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,25, 23,525 है और मृतकों के आंकड़े बढ़कर 56,26,879 तक पहुंच गए है। विश्व भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। जहां इस महामारी से अभी तक 7.29 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,76,065 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
    भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 86 हजार 384 नये मरीज सामने आये। इसके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 22 लाख दो हजार 472 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.46 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.59 प्रतिशत हो गयी है।
    इसी अवधि में तीन लाख छह हजार 357 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.33 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 573 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 491700 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
    संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में कोरोना वायरस की जद में अभी तक 2.46 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है और यह वायरस अभी तक 6,24,717 लोगों की जान ले चुका है।
    फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अभी तक अभी तक करीब 1.78 करोड. से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अभी तक 1,30,739 लोगों की मौत हो गयी है।
    कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। जहां अभी तक करीब 1.63 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,55,221 तक पहुंच गया है।
    तुर्की कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़कर छठे पायदान पर पहुंच गया है, जहां अभी तक करीब 1,12,90,493 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 86,86487 लाेगों की जान जा चुकी है।
    रूस कोरोना संक्रमण के मामले में सातवें पायदान में खिसक गया है। देश में इस महामारी से 1,11,29,318 लोग प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 3,21,484 लोग जान गंवा चुके हैं।
    इटली में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है और अब तक करीब 1.04 करोड़ लोग संक्रमित होने के साथ यह आठवें स्थान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 144,770 तक पहुंच गया है। स्पेन संक्रमितों के मामले में नौवें पायदान पर पहुंच गया है जहां इस महामारी से अभी तक 95.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 92,591 लोगों को जान से हाथ धोने पड़े हैं। जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 93.17 लाख से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने से यह दसवें पायदान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,17,318 तक पहुंच गया है।
    भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में करीब 13.93 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 29,162 लोगों की मौत हो गई है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleओलम्पिक पदक विजेताओं को पोडियम पर बिना मास्क जाने की अनुमति मिली
    Next Article राष्ट्रपति की दो दत्तक पुत्री पहाड़ी कोरवा बच्चियां जमीन में पड़ी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं, सरकारी दावें खोखले साबित हुए… पढ़िए
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, इन शहरों को कराना पड़ सकता है खाली…

    March 2, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    ड्रग्स कॉर्टेल या तेल का खेल ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’ है वेनेजुएला पर अटैक, भारत के ऊपर भी ये मंडरा रहा भयानक संकट…

    January 3, 2026

    ट्रंप ने लांच किया गोल्ड कार्ड 9 करोड़ रुपए में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, बोले-‘ग्रीन कार्ड की तुलना में इसके बड़े फायदे’…

    December 12, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?