Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » यूपी का मुख्यमंत्री कौन होगा ? सत्ता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा- वर्तमान भी मैं हूं और अगला भी
    राजनीति

    यूपी का मुख्यमंत्री कौन होगा ? सत्ता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा- वर्तमान भी मैं हूं और अगला भी

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2022Updated:January 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव  को देखते हुए टीवी9 सत्ता सम्मेलन  के मंच से जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि 19 साल के बाद कोई CM चुनाव लड़ने जा रहा है, इस सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि जिसमें दम होगा वह चुनाव लड़ेगा. साथ ही उनसे ये भी पूछा गया कि अयोध्या से क्यों नहीं, गोरखपुर से क्यों?

    इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास ऑफर थे अनेक जगहों से चुनाव लड़ने का लेकिन पार्टी ने जो फैसला किया वो सर आंखों पर. उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम है जी हमारा. मथुरा आस्था का केंद्र है. अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना का विकास करना हमारा दायित्व है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आंदोलन की शुरुआत गोरखपुर पीठ से ही हुई थी.

    CM मैं वर्तमान भी हूं और अगला भी- योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी ने कहा कि गरीब राम और रोटी को साथ लेकर चलता है. वो थकता है तो राम-राम बोलता है. 2019 में सब एक साथ मिलकर लड़े थे लेकिन चारो खाने चित हो गए थे. उन्होंने कहा कि ये चुनाव 80 बनाम 20 का है. 80 वही है जो सुरक्षा चाहता है, विकास चाहता है, जो चाहता है कि हर महिला को सुरक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या हम यूपी के अगले मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान भी हूं और अगला भी

    अयोध्या और मथुरा पर क्या बोले CM योगी?

    अयोध्या पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की पहचान हमारी सरकार ने वापस दिलाई. चुनाव के लिए हम कभी अयोध्या नहीं गए. मैं हमेशा आस्था की वजह से अयोध्या जाता हूं, राजनीति के लिए नहीं. वहीं, मथुरा पर कहा उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर अपमानजनक तरीके से कोई भूल हुई होगी तो समय उसका सुधार भी करेगा. हर अन्याय का समय के साथ प्रतिकार भी होता है.

    CM योगी ने की अपर्णा की तारीफ, बोले-वह एक अच्छी समाजिक कार्यकर्ता हैं

    सत्ता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने अपर्णा की एंट्री पर कहा कि वो एक अच्छी समाजिक कार्यकर्ता हैं. मुलायम सिंह के परिवार से किसी ने समाज के लिए काम किया है तो वो अपर्णा ही हैं. मुझसे जब वो पहली बार मिली थीं तो गौ सेवा के लिए ही मिली थीं. वो लंबे समय से इस सेवा में जुड़ी रही हैं. मुलायम सिंह के परिवार के लोग बोलें तो सही. वो परिवार अराधना से बाहर निकल ही नहीं पाते हैं. परिवारवाद पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में आने वाले दूसरी पार्टियों के लोग परिवारवाद की राजनीति नहीं करते हैं.

    ओवैसी सिर्फ नफरत फैलाते हैं- CM

    वहीं, ओवैसी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनके पास नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है. ओवैसी बताएं कि वो जहां भी चुनाव लड़े हैं किसके साथ गठबंधन में चुनाव लड़े हैं. उनके पास भड़काने के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं. सपा, बसपा और कांग्रेस को मालूम हो चुका है कि वो जो तुष्टिकरण की राजनीति करते थे उसे जनता ने खारिज कर दिया है. इसलिए वो ये सोच रहे हैं कि अगर वो भी थोड़ा-थोड़ा हिन्दू बनने की ओर अग्रसर हों तो क्या पता उन्हें भी थोड़ा वोट मिल जाए.

    यूपी में सात चरणों में होगा मतदान

    उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा. पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुरुआती चरण में मतदान होगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर यह बढ़ेगा. 10 फरवरी को 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा. दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को 55 सीटों पर. तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान 60 सीटों पर, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण का मतदान 57 सीटों पर तीन मार्च को और सातवें चरण का मतदान 54 सीटों पर 7 मार्च को होगा.

    Views: 0
    Cm yogi Hind news Hindi khabar Hindi news hindinews National khabar National news today Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleखुशखबरी : सोने चांदी में आई भारी गिरावट, गहने खरीदने का सुनहरा अवसर, देखे कितना घटा है रेट…
    Next Article एयर इंडिया के ट्रांसफर पूरी होने के बाद टाटा ग्रुप ने दिया अपना पहला संदेश, कहा- एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…

    November 12, 2026

    कब है छठ महापर्व जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर…

    November 12, 2026

    मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

    November 12, 2026

    पुरानी रंजिश के कारण नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर ऐसे किया था प्राणघातक हमला…

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…
    • कब है छठ महापर्व जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर…
    • मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…
    • पुरानी रंजिश के कारण नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर ऐसे किया था प्राणघातक हमला…
    • बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?