Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एयर इंडिया के ट्रांसफर पूरी होने के बाद टाटा ग्रुप ने दिया अपना पहला संदेश, कहा- एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित
    अंतरराष्ट्रीय

    एयर इंडिया के ट्रांसफर पूरी होने के बाद टाटा ग्रुप ने दिया अपना पहला संदेश, कहा- एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयर इंडिया  का अधिकार गुरुवार से टाटा समूह  को मिल गया है. एयर इंडिया ने टाटा समूह को ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा कि वो नए मालिक के साथ नई उड़ान भरने को तैयार है. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कहा कि टाटा समूह का हिस्सा बनना एयर इंडिया के लिए नया अध्याय है. दो बड़े ब्रांड साथ आए हैं और विशिष्टता की यात्रा पर निकलने को तैयार हैं. एयर इंडिया ने कहा कि दोनों ब्रांडों की विरासत समृद्ध रही है और हमारा साझा मिशन देश की सेवा है. टाटा कंपनी  का स्वागत. वहीं टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया के साथ उड़ान भरने के लिए उत्साहित! #AirIndiaOnBoard

    वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराजा की कमान संभालते ही टाटा ग्रुप सबसे पहले एयर इंडिया के लेट लतीफी वाले दाग को धुलेगा. टाटा ग्रुप की पहली कोशिश होगी कि एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन समय पर हो. वहीं पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों से कहा गया है कि एयर इंडिया की छवि, नजरिया और धारणा को बदलने की कोशिश की जाएगी.

    शुरुआती दिनों में कुछ चुनिंदा उड़ानों में बढ़ी हुई मील सर्विस जारी रहेगी. फिर बाद में चरणबद्ध तरीके से सेवा का विस्तार किया जाएगा. शुक्रवार को मुंबई-नेवार्क फ्लाइट और पांच मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में स्पेशल मील परोसा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केबिन क्रू मेंबर्स को यात्रियों को गेस्ट के तौर पर संबोधित करने का निर्देश दिया गया है. चालक दल के सदस्यों अच्छी तरह से तैयार होने के लिए कहा गया है और जांच अधिकारी एयरपोर्ट पर इसकी जांच भी करेंगे. शुक्रवार को सभी उड़ानों में पायलट्स की ओर से एक विशेष स्वागत भाषण होगा, जिसमें घोषणा की जाएगी कि एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर टाटा समूह का हिस्सा बन गई है.

    सभी फ्लाइट्स में सुनाया जाएगा रतन टाटा का वॉयस रिकॉर्ड

    एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक अब एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स में रतन टाटा का वॉयस रिकॉर्ड सुनाया जाएगा. समयबद्धता नए प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसलिए प्रस्थान से 10 मिनट पहले दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे. अक्टूबर 2021 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी 18000 करोड़ में खरीदी थी. ये बोली टाटा सन्स की सब्सिडियरी कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से लगाई गई थी.

    Post Views: 0

    Air india america community Hindi khabar Hindi news hindinews india PM Narendra modi Tata Group deal Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी का मुख्यमंत्री कौन होगा ? सत्ता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा- वर्तमान भी मैं हूं और अगला भी
    Next Article UP ELECTION : मेरठ में आज होगा राजनीति का माहौल, सीएम योगी मांगेंगे घर-घर वोट, जयंत-अखिलेश करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री साय…

    September 30, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय…

    September 30, 2026

    बुध ग्रह को मजबूत करने और गणेश जी की कृपा पाने के लिए करें ये काम…

    September 30, 2026

    इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय…
    • बुध ग्रह को मजबूत करने और गणेश जी की कृपा पाने के लिए करें ये काम…
    • इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?