राजनांदगांव, 30 जनवरी । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरे चार ट्रकों और तीन ट्रेक्टर-ट्रालियों को जप्त कर 6 प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले की मानपुर एवं थाना कोहका पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सीतागाव, कोहका-कंदाड़ी और नवागांव-भर्रीटोला में कल एक ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को रेत सहित जप्त तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। इसीतरह अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र में एक ट्रक रेत को वाहन सहित जप्त कर एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। थाना चिल्हाटी पुलिस ने भी रेत से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह जिले के डोंगरगढ़ पुलिस ने रेत से भरी एक ट्रेक्टर- ट्राली जप्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा है कि जिले रेत माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।