Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कंगना रनौत अब ओटीटी पर करने जा रही हैं धमाका, डेटिंग रिएलिटी शो को करेंगी होस्ट
    मनोरंजन

    कंगना रनौत अब ओटीटी पर करने जा रही हैं धमाका, डेटिंग रिएलिटी शो को करेंगी होस्ट

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कंगना रनौत  बॉलीवुड की क्वीन हैं. फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंसेस से सबका दिल जीतने के बाद अब कंगना ओटीटी पर अपना कमाल दिखा सकती हैं. बता दें कि वह बाकी स्टार्स की तरह किसी वेब फिल्म या सीरीज में नहीं नजर नहीं आने वालीं बल्कि वह तो एक रिएलिटी शो को होस्ट करती नजर आ सकती हैं. दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ओटीटी के एक रिएलिटी शो में बतौर होस्ट नजर आएंगी. इस शो को एकता कपूर  प्रोड्यूस करेंगी.

    रिपोर्ट के मुताबिक ये शो डेटिंग और रोमांस पर आधारित है. कंगना इस शो को होस्ट करेंगी जो कि एक पॉपुलर अमेरिकन रिएलिटी डेटिंग शो टेम्पटेशन आइलैंड से इंस्पायर है. इस शो में 13-15 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं. बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि एकता कपूर ग्रैंड ओटीटी अनाउंसमेंट करने वाली हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस प्रकार का शो आज तक भारत में नहीं देखा गया होगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर का ज्वाइंट कोलैब्रेशन होगा. बता दें कि कंगना ने हाल ही में इससे जुड़ा एक पोस्ट किया था. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, पहला शो होस्ट करने वाली हूं…लेडी बॉस एकता कपूर के साथ. हालांकि एक्ट्रेस ने फिर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.

    अब देखते हैं कि कंगना ओटीटी पर क्या धमाका मचाएंगी और वो भी प्यार से रिलेटेड शो में. कंगना जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, देखते हैं इस शो के दौरान वह क्या-क्या करने वाली हैं.

    कंगना की फिल्में

    कंगना रनौत लास्ट फिल्म थलाइवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में वह जे जयललिता का किरदार निभाती नजर आई थीं. इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिले थे. अब कंगना के पास कई फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं. उनकी धाकड़ और तेजस फिल्म रिलीज होने वाली हैं जिनकी शूटिंग खत्म हो चुकी हैं. धाकड़ में कंगना, एजेंट अग्नी का किरदार निभाएंगी. वहीं तेजस में वह तेजस गिल का किरदार निभाएंगी.

    इसके अलावा कंगना की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में रिलीज होने वाली है. हालांकि इस फिल्म को कंगना प्रोड्यूस कर रही हैं और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे.

    Post Views: 0

    Bollywood Bollywood actress Bollywood stars Bollywood! Hindi khabar Hindi news hindinews india Kangana Ranaut Kangana Ranaut. Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरक्षा मंत्रालय ने महिलाओं के लिए उठाए अहम कदम, वायु सेना में अब स्थायी तौर पर होगी महिला लड़ाकू पायलटों की नियुक्ति
    Next Article छत्तीसगढ़ में कम हुआ कोरोना का कहर कल मिले 3241 नए मरीज,स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5 हजार के पार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…

    October 5, 2026

    अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…

    October 5, 2026

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…

    October 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चे को सिर्फ नंबर नहीं, ये 7 लाइफ स्किल्स सिखाने में होती है शिक्षक की अहम भूमिका…
    • अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए ये आदेश…
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम’…
    • सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला …
    • काम है, रुको…’ कहकर महिला टीचर को ऑफिस में बुलाया, मैनेजर पर लगा ये आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?