Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोविड संबंधी प्रतिबंधों को हटाने में जल्दबाजी नहीं करें देश: डब्ल्यूएचओ
    अंतरराष्ट्रीय

    कोविड संबंधी प्रतिबंधों को हटाने में जल्दबाजी नहीं करें देश: डब्ल्यूएचओ

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    जिनेवा, 2 फरवरी । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधात्मक उपायों को हटाने की शुरुआत कर रहे देशों से आह्वान किया है कि वे प्रतिबंधों में स्थिर और धीमी गति से ढील दें, क्योंकि हाल के आंकड़ों में दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है।

    डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसस ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “ ओमिक्रॉन संस्करण को पहली बार केवल 10 सप्ताह पहले पहचाना गया था, इसके बावजूद डब्ल्यूएचओ के समक्ष लगभग नौ करोड़ मामले दर्ज कराये गये हैं, जो पूरे 2020 में सामने आये मामलों से अधिक है। अब हम विश्व के अधिकांश क्षेत्रों में मौतों में एक बहुत ही चिंताजनक वृद्धि देख रहे हैं।”

    उन्होंने कुछ देशों के नागरिकों की इस धारणा को लेकर अपनी चिंता दोहरायी कि ‘टीकों के कारण, और ओमिक्रॉन की उच्च संप्रेषणीयता और कम गंभीरता के कारण, इसके प्रसार को रोकना अब संभव नहीं है और आवश्यक भी नहीं है।”

    श्री गेब्रेयेसस ने कहा, “अधिक संचरण का मतलब अधिक मौतें हैं। हम किसी भी देश को फिर से तथाकथित लॉकडाउन लगाने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन हम सभी देशों से हर उपाय करके अपने लोगों की रक्षा करने का आह्वान कर रहे हैं, केवल टीके लगाना काफी नहीं है। किसी भी देश के लिए महामारी के समक्ष आत्मसमर्पण करना या जीत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी।”
    डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव के अनुसार, पिछले सात दिन में 2.2 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर ओमिक्रॉन के मामले शामिल हैं। अभी और अधिक चिंता की बात यह है कि पिछले चार सप्ताह में दुनिया भर में कोरोना वायरस से संबंधित मौतों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है, जो वर्तमान समय में नहीं होनी चाहिए जब हमारे पास ऐसे उपकरण हैं जो वास्तव में इसे रोक सकते हैं।
    उन रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए कि कुछ देशों ने कोविड प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है, सुश्री केरखोव ने सावधानी बरतने का आग्रह किया और कहा कि कई देशों में अभी तक ओमिक्रॉन पीक पर नहीं पहुंचा है, लिहाजा अभी सभी उपास एक बार में हटाने का समय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उन देशों को स्थिर और धीरे-धीरे कई चरणों में ऐसा करना चाहिए, क्योंकि यह वायरस काफी गतिशील है।
    गौरतलब है कि विश्व भर में इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 38 करोड़ 13 लाख 15 हजार 125 तथा मरने वालों की संख्या 56 लाख 85 हजार 892 हो गई है। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.53 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,90,770 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCOVID19 : विश्व में 24 घंटे में कोरोना से 13 हजार से अधिक मौत
    Next Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन 10 फरवरी तक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

    February 8, 2026

    अब चेहरे के मुहांसों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरीके से करें तुलसी का इस्तेमाल…

    January 31, 2026

    सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बना ‘जहर’, 32 बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती…

    January 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…
    • भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…
    • टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…
    • शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
    • आज का राशिफल चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?