
नई दिल्लीः – सोशल मीडिया में हर रोज कई तरह के खबरें वायरल होती रहती है। इन सभी विश्वास करना घातक साबित होता है। सोशल मीडिया में इन दिनों सीबीएसई के नाम से जारी एक अधिसूचना जमकर वायरल हो रहा है। इसमे दावा किया गया है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2022 से शुरू होंगी।भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली और फर्जी खबरों की सत्यता जांच करने वाली प्रमुख एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे को फेक करार दिया है।
पीआईबी ने कहा है कि सीबीएसई ने अभी परीक्षा के तारीखों के लिए अधिसूचना नहीं जारी की है।पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सीबीएसई के नाम से जारी एक अधिसूचना में जो दावा किया जा रहा है, वह फर्जी है। सीबीएसई के द्वारा ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस तरह के फर्जी दावों से सावधान रहें।