कोरबा बालको नगर/ बेटे की गलती पर पुलिस की कार्रवाई क्या शुरू हुई, थाने के भीतर ही विवाद का नया मोर्चा खुल गया! शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने महिला से अभद्र व्यवहार में घिरे बेटे के बचाव में पहुंची उसकी मां पुलिसकर्मी से हुज्जतबाजी, शासकीय कार्य में बाधा डालने पीएसआई का हाथ मरोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं।
थाने में हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया,वहीं, बेटे के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिपोर्ट अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 शाम करीब 7:20 बजे परसाभाटा बाजार चौक के पास सेक्टर-5 निवासी अजय यादव मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BE 5946 से गुजर रहा था। शिकायतकर्ता गीता महंत ने आरोप लगाया कि बाइक चालक शराब के नशे में बेहद करीब से निकलते समय मोटरसाइकिल उनकी चुनरी एवं पैर भी बाइक की चपेट में आने से बचा। आपत्ति जताने अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस से की गई। जिस पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब की मात्रा 169 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर दर्ज हुई। मोटर वाहन अधिनियम धारा 185 तहत कार्रवाई की गई ।
पुलिसकर्मी के साथ थाने में मारपीट कार्य में बाधा डालने अधिकारी के साथ हिंसक व्यवहार करने के आरोपों की जांच न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगी।
