Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ओड़िशा ने प्रधानमंत्री आवास पोर्टल खोले जाने की मांग की
    राष्ट्रीय

    ओड़िशा ने प्रधानमंत्री आवास पोर्टल खोले जाने की मांग की

    By Tv 36 HindustanFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 3 फरवरी । बीजू जनता दल के सांसदों ने ओड़िशा में प्रधानमंत्री आवास पोर्टल खोले जाने की मांग करते हुए आज राज्यसभा में केन्द्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
    बीजद के सस्मित पात्रा, अमर पटनायक और सुजीत कुमार ने गुरूवार को शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले तीन वर्षों में तीन बार पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास पोर्टल को खोले जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन यह पोर्टल अब तक नहीं खोला गया है।
    उन्होंने कहा कि इस पोर्टल को न खोले जाने से राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के लिए छह लाख आवास इस पोर्टल से नहीं जुड़ पा रहे। इससे गरीब वर्ग के लोगों तथा मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को नुकसान हो रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस मामले में राज्य के साथ सौतेला तथा भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के लिए यह पोर्टल खोल दिया है लेकिन ओड़िशा के मामले में देरी की जा रही है। उन्होंने पोर्टल को शीघ्र खोले जाने की मांग की।
    कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र के महत्व का उल्लेख करते हुए मांग की कि वहां रहने वाले लोगों की कच्छी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भाषा देश के कुछ अन्य हिस्सों , केन्या तथा कुछ अन्य अफ्रीकी देशों, अमेरिका और ब्रिटेन में भी बोली जाती है।
    तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर कोविड से संबंधित दुनिया के मानचित्र में भारत के जम्मू कश्मीर और अरूणाचल प्रदेश के हिस्सों को गलत तरीके से दूसरे देशों में दिखाये जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस बारे में कदम उठाने की मांग की।
    टीआरएस के बी एल यादव ने देश में जनगणना के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की अलग से गणना कराये जाने की मांग की।
    कांग्रेस की अमी याज्ञनिक ने देश में बच्चों में कुपोषण की बढती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इसके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की मांग की।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविश्व में 10 अरब से अधिक लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण
    Next Article बीएसएफ ने फिरोजपुर सैक्टर में पाक घुसपैठिये को किया ढेर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो डिग्री कम हो सकता है तापमान…

    April 30, 2026

    अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले राष्ट्रपति ‘दो राजा’ पोस्ट से मचा सियासी तूफान…

    April 30, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय गुरु कृपा, धन लाभ और सुख-समृद्धि पाने के लिए आज जरूर करें ये आसान उपाय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?