Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विश्व में 10 अरब से अधिक लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण
    अंतरराष्ट्रीय

    विश्व में 10 अरब से अधिक लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण

    By Tv 36 HindustanFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन,3 फरवरी । विश्व में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 10 अरब से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है और 38 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित है।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 10.15 अरब से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। विश्व में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,45,17,912 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,99,697 हो गया हैं।

    दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.56 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,94,211 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

    भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह तक कोविड संक्रमण के एक लाख 72 हजार 433 नये मरीज सामने आये हैं। देश के काेरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15 लाख 33 हजार 921 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.67 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत हो गयी है। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.14 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 1008 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,98,983 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

    संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में अब तक 2.58 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की जद में आ चुके हैं और यह वायरस अभी तक 6,29,301 लोगों की जान ले चुका है।

    फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अब तक करीब दो करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,32,591 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.76 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,57,938 तक पहुंच गया है।

    तुर्की ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है और यह छठे पायदान पर है, जहां अभी तक करीब 1,18,33,165 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 87,831 लाेगों की जान जा चुकी है।

    रूस कोरोना संक्रमण के मामले में सातवें पायदान पर खिसक गया है। देश में इस महामारी से 1,19,36,064 लोग प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 3,25,986 लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों के मामले में रूस चौथे स्थान पर है।

    इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 1.23 करोड़ के पार पहुंच गयी है और यह आठवें स्थान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,47,320 तक पहुंच गया है।

    स्पेन संक्रमितों के मामले में नौवें पायदान पर है जहां इस महामारी से अभी तक 10.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 93,857 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 10.30 लाख से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने से यह दसवें पायदान पर है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,18,219 तक पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 14.42 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं और इस महामारी से वहां 29,372 लोगों की मौत हो गई है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर किया गया शेयर, आलिया भट्ट का दिखा इंटेंस लुक, 4 तारीख को होगी ट्रेलर रिलीज
    Next Article ओड़िशा ने प्रधानमंत्री आवास पोर्टल खोले जाने की मांग की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, पश्चिमी प्रशांत से हटाया अमेरिकी विमानवाहक पोत एस देश की बल्ले-बल्ले…

    August 16, 2026

    अमेरिका ने इस प्रदेश की SBL Energy पर लगाया प्रतिबंध, कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद…

    June 29, 2026

    इस देश की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती ईरान डील पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उड़ाया मजाक…

    June 21, 2026

    ट्रंप का नया सस्पेंस न्यूक्लियर, पीस डील या सिर्फ MoU राष्ट्रपति की बात से दुनिया में बढ़ा कन्फ्यूजन…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…
    • High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…
    • महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…
    • अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
    • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?